निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत में महिला सम्मेलन का आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत जीयनपुर में रामप्यारे गुप्ता के आवास पर महिला सम्मेलन का आयोजन। जिसमें मुख्य अतिथि विभा बरनवाल जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए योगी सरकार कई योजनाएं चला रही हैं सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही है महिला सम्मान, सुरक्षा,और स्वाभिमान को सरकार प्रोत्साहन दे रही है।सरकार ने महिलाओं की खुशहाली के लिए नए द्वार खोले हैं। महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण के लिए केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध और संकल्पबद्ध है! महिलाओं को अपना हक व सम्मान दिलाने में समाज के नजरिए को बदलने की जरूरत है स्थानीय निकाय प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,पिंकी जायसवाल सदस्य जिला कार्यसमिति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का हमेशा से विशेष ध्यान रहा है और हमारे यहां नारियो की पूजा की जाती रही है नारी को सृष्टि का आधार भी कहा गया है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की कई काम किए पहले की सरकारों ने नौकरी जातियों चढ़ावे के नाम पर मिलती थी लेकिन यूपी की भाजपा सरकार ने ईमानदारी से नौकरी दी है। चंद्रशेखर सिंह मंडल अध्यक्ष जीयनपुर ने कहा कि भाजपा भारत की संस्कृति में कोई पार्टी है इसमें महिलाओं को पूरा आदर सम्मान मिलता है यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। इस दौरान संतोष जायसवाल,धर्मेंद्र सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,संजय गुप्ता,आशीष गुप्ता, हिमांशु,सुनीता जायसवाल, कविता पटवा ,उर्मिला,सावित्री देवी,जरीना,अंजना सिंह आदि रहे।
No comments:
Post a Comment