आजमगढ़ की बेटी ने नीट पीजी आल इंडिया में 3000 रैंक किया हासिल।
बेटी की उपलब्धि पर परिवार व जनपद में खुशी की लहर।
नीट पीजी में 3000 रैंक पाकर जनपद का नाम किया रोशन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सहसपुरा गांव की बेटी ने नीट पीजी में ऑल इंडिया में 3000 रैंक पाकर जनपद का किया नाम रोशन।
सहसपुरा गांव की बेटी ने नीट पीजी में 3000 रैंक पाकर गांव क्षेत्र तहसील व जनपद का नाम रोशन किया। जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अजमतगढ़ ब्लॉक के सहसपुरा टेकनपुर गांव की बेटी को नीट पीजी में स्थान प्राप्त करने पर काफी लोगों ने बधाइयां दी। बता दें कि दिव्या पांडेय उर्फ निधि ने अपने पहले ही प्रयास में ही दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल लिस्ट एमबीबीएस में प्राप्त किया। इसके बाद पहले ही प्रयास में नीट पीजी में अपना स्थान बनाया ।दिव्या पांडे के पिता अरविंद कुमार पांडेय पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (निर्माण) है। माता नंदनी पांडेय गृहणी और भाई आशीष पांडेय बी.टेक सिविल से और अभिषेक पाण्डेय बी,डी,एस. कर रहा है। दिव्या की प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा सनबीम स्कूल लहर तारा वाराणसी से हुई है। दिव्या पांडेय को वर्ष 2020 चिकित्सा संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 39 वें दीक्षांत समारोह में 12 अप्रैल को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। दिव्या पांडेय के चाचा दिनेश कुमार पान्डेय पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी मेहनत व लगन के साथ पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त करने पर उसे ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉ हरिकेश मिश्र,अनिल कुमार मिश्र, अशोक पांडे,अंशु राय, कमलनयन यादव,हरिराम उपाध्याय,शिव प्रकाश उपाध्याय, श्रीप्रकाश तिवारी,शशांक तिवारी, स्वामीनाथ पाण्डेय , रामाशंकर त्रिपाठी,चन्द्रचूड त्रिपाठी,रामजननम पटेल, अनुराग दिवेदी,सम्पूर्णानन्द पाण्डेय,अजीत राय,आशीष सिंह,परशुराम यादव,आयुष पांडेय,आदर्श पांडे,नंदन पान्डेय,आदित्य पांडेय आदि रहे।
No comments:
Post a Comment