Tuesday, March 14, 2023

दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत भतीजी गंभीर रूप से घायल।

दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत भतीजी गंभीर रूप से घायल।

ससुराल जाते समय सुबह 5:00 बजे कोयला ढाबा के सामने हुई भिड़ंत।

प्रधान पति की दुर्घटना में मौत परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर कोयला ढाबा के सामने दो बाइक में हुई भिड़ंत प्रधान पति युवक की मौत भतीजी गंभीर रूप से घायल परिवार में मचा  कोहराम।  
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ शहर के लछीरामपुर में विजय बहादुर पुत्र त्रिभुवन उम्र 38 साल रहते थे जो मूल रूप से आराजी मुल्लह पुरवा महाराजगंज गांव के निवासी थे। लछीरामपुर आवास से मंगलवार की सुबह 5:00 बजे अपनी भतीजी पुष्पांजलि उम्र 16 साल को लेकर अपनी ससुराल  जाते समय जीयनपुर से पहले कोयला ढाबा के सामने दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें विजय बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पुष्पांजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका निजी अस्पताल वेदांता में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। वही भाई जनार्दन की तहरीर पर अज्ञात बाइक व चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक विजय बहादुर पुत्र त्रिभुवन 3 वर्ष पूर्व बैंकॉक से अपनी विवाह के लिए घर पर आये थे। शादी के बाद से आजमगढ़ शहर में ही रहते थे। अपने ससुर के आंख के इलाज के लिए जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना हो गई। वही उनकी पत्नी दुर्गावती देवी जो अपने गांव की प्रधान हैं का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक विजय बहादुर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। जिनके पास अभी कोई बच्चा नहीं है दुर्घटना की सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment