पति-पत्नी के विवाद पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई।
पत्नी ने पति पर घर में रिश्तेदार के साथ रंगरेलियां मनाने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में मुबारकपुर तिराहे पर पति पत्नी के बीच हुआ विवाद पत्नी ने पति पर रिश्तेदार महिला के साथ रंगरेलियां मनाने का लगाया आरोप देर शाम तक पति पत्नी के बीच हुआ सुलह।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मुबारकपुर तिराहे के सामने जीयनपुर कस्बा के वार्ड नंबर 6 टड़वा बद्दोपुर में पत्नी किरण ने अपने पति मुसाफिर के साथ बुधवार के दिन में 11:30 विवाद हो गया इस दौरान पत्नी ने अपने पति मुसाफिर पर रिश्तेदार महिला के साथ रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाया वहीं पति मुसाफिर अपनी पत्नी पर सिर फोड़ने का आरोप लगाता रहा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई वहीं सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर गई जहां किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं पड़ी वहीं देर शाम तक पति-पत्नी के बीच सुलह हो गई। वही जीयनपुर कस्बा में पत्नी के द्वारा पति को रंगरेलियां मनाते पकड़ने की चर्चा होती रही।
No comments:
Post a Comment