मनिकाडीह गांव में एडीओ पंचायत ने लगाई चौपाल।
मनिकाडीह गांव की पंचायत भवन में लगी चौपाल सुनी समस्याएं।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास के मनिकाडीह गांव की पंचायत भवन में एडीओ पंचायत ने लगाई चौपाल ग्रामीणों की सुनी समस्याएं निराकरण का दिया भरोसा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक मनिकाडीह गांव के पंचायत भवन में हरैया खंड विकास पंचायत अधिकारी ने चौपाल लगाई इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गांव के महिला व पुरुष मौजूद रहे जिनसे उनकी समस्या के जानकारी ली गई वही गांव में सड़क,नाली,राशन कार्ड,विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन सहित शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित की जानकारी ली गई।वही प्रगति जानी गई इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने उनके फोटो आधार कार्ड की कॉपी लेकर ऑनलाइन फॉर्म भरने का आश्वासन दिया गया। गांव के विकास से जुड़ी सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया गया एडीओ पंचायत ओंकार मिश्रा ने ग्रामीणों से चौपाल लगाकर बात कर समस्याओं के निराकरण के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मुनिराज प्रजापति,ग्राम सचिव ओसामा,पंचायत सहायक विभा,कोटेदार रामप्यारे सहित ग्रामीण जियाउद्दीन, नूरुद्दीन,सौरव मौर्य, सोनू मौर्या,लालजी मौर्या सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment