Friday, March 3, 2023

जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ थाने के हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ थाने के हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर पशु तस्कर को तमंचा व कारतूस के साथ जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर व पशु तस्कर को जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाने में हिस्ट्री शिटर नंबर 68 ए फखरे आलम उर्फ लल्ली पुत्र बदरुद्दीन निवासी कुरैश नगर जिसके ऊपर पूर्व में पशु तस्करी व आर्म एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। जीयनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर फखरे आलम उर्फ लल्ली पुत्र बदरुद्दीन भागने की फिराक में है। जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र कुमार सिंह ने त्वरित रूप से सूचना पर खतीबपुर जाने वाले नहर पुलिया के पास से शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया वही उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया जीयनपुर पुलिस ने आम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया जिसके ऊपर जीयनपुर थाने में पूर्व से चार मुकदमा पंजीकृत है।

No comments:

Post a Comment