शत प्रतिशत मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड जोड़ने का निर्देश।
गोपालपुर विधानसभा के बी एल ओ की हुई समीक्षा।
कमजोर बीएलओ को गरुड़ ऐप की दी गई जानकारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बीएलओ को तहसील सभागार में शत प्रतिशत मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने के निर्देश गोपालपुर विधानसभा बीएलओ की हुई समीक्षा कमजोर बीएलओ को पुनः गरुड़ ऐप की दी गई जानकारी 52% मतदाता आधार कार्ड से जुड़े।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन में 2:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज खंड विकास व महाराजगंज खंड विकास की बीएलओ की समीक्षा बैठक हुई जिसमें उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य ने मौजूद सभी बीएलओ की समीक्षा की गोपालपुर विधानसभा में 3 लाख 55 हजार मतदाता हैं जिनमें से 1 लाख 82 हजार मतदाता को आधार कार्ड से जोड़ा जा चुका है। मतदाता से आधार कार्ड जोड़ने में कुछ बीएलओ ने 70% कार्य पूरा कर लिया है। वही कुछ बीएलओ जिन्होंने 10% भी कार्य नहीं पूरा किया है को पुनः गरुड़ ऐप की जानकारी दी गई समीक्षा के दौरान शत प्रतिशत मतदाता को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया वही गरुड़ ऐप से मतदाता को आधार कार्ड जोड़ने में समस्या उत्पन्न होने पर सभी से ऑफलाइन फार्म तहसील पर जमा करने के लिए कहा गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने कहा कि शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षण में नहीं की जाएगी शिथिलता बरतने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह प्रेमचंद मौर्या मनोज सिंह रीता सिंह बीआरसी लालजी श्रीवास्तव रविंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में आशा व आंगनबाड़ी मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment