Thursday, March 23, 2023

उपजिलाधिकारी ने ली संचारी रोग समन्वय बैठक।

उपजिलाधिकारी ने ली संचारी रोग समन्वय बैठक।

संचारी रोग के विरुद्ध अभियान चलाकर घर-घर दस्तक देगी आशा-आंगनवाड़ी।

1अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग के खिलाफ चलेगा अभियान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के कार्यालय में उपजिलाधिकारी सगड़ी ने संचारी रोग अभियान के लिए हुई बैठक, 1अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग के विरुद्ध अभियान घर-घर दस्तक देंगी आशा आंगनवाड़ी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन में 1:00 बजे तहसील कार्यालय में सगड़ी तहसील क्षेत्र के स्वास्थ्य शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार विभाग की समन्वय बैठक उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने ली जिसमें संचारी रोग के विरुद्ध 1अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग माह में अभियान चलाकर सभी विभागों में समन्वय बनाकर तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। जिसमें 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तहसील क्षेत्र के हर घर के दरवाजे पर आशा आंगनबाड़ी दस्तक देंगी। संचारी रोग से बचाव के उपाय की जानकारी देंगी वहीं उन्हें बीमारी से बचने की दवा व किट दी जाएगी। विदित हो अप्रैल माह में संचारी रोग माह मनाने जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के द्वारा गंदे पानी को एकत्रित नहीं करने साफ सफाई और मच्छर से बचाव और गरम पानी पीने की सलाह घर घर पहुंचकर दी जाएगी। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने लोगों को जागरूक करने और बीमारियों से बचाव के लिए समन्वय बनाकर उपाय करने पर जोर दिया। इस दौरान अजमतगढ़,बिलरियागंज,महाराजगंज,हरैया के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से प्रदीप कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह, रविता राव,रविशंकर,डाली मिश्रा, उमेश चंद्र पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment