Saturday, March 11, 2023

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की शिक्षिका के घर को चोरों ने खंगाला।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की शिक्षिका के घर को चोरों ने खंगाला।

होली पर्व पर घर गए शिक्षिका  के किराए के घर पर हुई चोरी।

दरवाजा तोड़कर चोरों ने घर को खंगाला 30 हजार नगद सहित  घरेलू सामान की चोरी।

क्लीनिक संचालक पति ने थाने पर दी तहरीर पुलिस ने की जांच।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की शिक्षिका के किराए के घर पर हुई चोरी होली पर्व पर चोरों ने घर खंगाला 30 हजार नगदी सहित घरेलू सामान हुई चोरी क्लीनिक संचालक पति ने थाने पर दी तहरीर।जानकारी के अनुसार संगीता मौर्य पत्नी अजय मौर्य निवासी महाराजगंज,थाना महाराजगंज सगड़ी तहसील के समीप अजमतगढ़ कस्तूरबा गांधी विद्यालय पर शिक्षिका है। वहीं पति अजय मौर्य महाराजगंज में क्लीनिक चलाते हैं। पूरा परिवार मोलनापुर गोड़ारी में किराए का मकान लेकर रहते हैं। होली त्यौहार पर 6 मार्च को परिवार के साथ अपने मूल घर महाराजगंज चले गए थे। 10 मार्च की रात्रि में जब वापस पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोरों ने छत की सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर कमरे में घुस कर अलमारी व बक्सा का ताला तोड़कर अलमारी से नगदी 30 हजार रुपए व बक्से में रखा हुआ नेकलेस और पायल व बच्चे के हाथ का कड़ा सहित घरेलू सामान चोर उठा ले गए है। शिक्षिका संगीता मौर्य के पति अजय मौर्य ने जीयनपुर थाने पर शनिवार की सुबह तहरीर देकर आवासीय मकान में चोरी की सूचना दी।जिस पर जीयनपुर पुलिस ने पहुंचकर चोरी की घटना की जांच की।

No comments:

Post a Comment