Saturday, March 11, 2023

501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा।

नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा।

हाथी घोड़ा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा।

जयकारों से गुंजायमान हुआ अजमतगढ़ कस्बा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ 501 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा हाथी घोड़ा के साथ डीजे पर जयकारों से गुंजायमान हुआ अजमतगढ़। शनिवार कि सुबह 9:00 बजे रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा का शुभारंभ विधि- विधान पूर्वक यज्ञाचार्य बाबा जयराम दास के द्वारा महाकाली मंदिर जमीन मेघई नरायना से 501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश लेकर निकली जो अजमतगढ़ कस्बा का भ्रमण करते हुए हाथी घोड़ा से सुसज्जित कलश यात्रा डीजे से भक्ति गीतों की धुन पर जयकारा लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरा कस्बा जय श्रीराम के नारों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा कलश यात्रा मुकुंदचंद नगर, मछली शहर होते हुए पक्की बावड़ी पर कलश में जल भर के जहां विधि विधान पूर्वक काली मंदिर नरैना में यात्रा समाप्त हुई। जहां यज्ञाचार्य बाबा जयराम दास जी मंत्रोंच्चारण के साथ विधि- विधान पूर्वक यज्ञ मंडप की स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ किया इस दौरान यज्ञ आयोजक मंडल के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर में 1:00 से लेकर 4:00 बजे तक भागवत कथा पंडित ललित जी महाराज व नंद किशोरी के द्वारा किया जाएगा। वहीं शाम 7:00 बजे वृंदावन से आए हुए कलाकारों के द्वारा रासलीला का मंचन होगा वहीं 19 मार्च को रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में मुख्य रूप से अजय साहनी,टप्पू सिंह,दिवाकर सिंह, अतुल सिंह,रविंद्र सिंह,अभिषेक, चंदन सिंह,शिवम राय,धर्मेंद्र सोनकर,बन्टू सिंह,चुन्नू सिंह,रमेश सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय कस्बा के लोग सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment