खालिसपुर प्राथमिक विद्यालय की रसोई घर का ताला तोड़कर हुई चोरी।
खाना बनाने के उपकरण व खाद्य सामग्री के साथ उठा ले गए बच्चों की थाली।
प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर का मामला।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर के रसोईघर का ताला तोड़कर हुई चोरी रसोई घर में खाना बनाने के लिए रखा उपकरण व खाद्य पदार्थ चोर उठा ले गए ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर पर सफाई कर्मी जब पहुंचा तो रसोई घर का ताला टुटा देखकर प्रधानाध्यापक तेज प्रताप राय को सूचित किया वही प्रधानाध्यापक की सूचना पर जीयनपुर एसआई शंकर यादव ने पहुंचकर विद्यालय पर जांच की प्रधानाध्यापक तेज प्रताप राय ने बताया कि रसोई घर में खाना बनाने के उपकरण पांच भगोना, गैस चूल्हा,गैस सिलेंडर व रसोई घर में रखा हुआ गेहूं,चावल व सब्जी के साथ चोर बच्चों की 60 खाने की थाली भी चोर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी वहीं देर शाम तक जीयनपुर थाने पर अभी तहरीर नहीं पड़ी थी।
No comments:
Post a Comment