होली त्यौहार के मद्देनजर उपजिलाधिकारी ने ली शांति कमेटी की बैठक।
प्रेम व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील।
पुलिस गांव गांव कर रही सूचना का संग्रह।
अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर, होगी कड़ी कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में होली पर्व को लेकर उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में हुई बैठक भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर होगी कड़ी कार्रवाई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 5:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह के नेतृत्व में होली त्यौहार को लेकर हुई बैठक इस दौरान जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पान्डेय ने होलिका दहन व शबे बरात एक दिन होने से लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। वहीं किसी भी दुर्घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ इको फ्रेंडली होली मनाने के लिए जागरूक किया वहीं उन्होंने होली त्यौहार पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने से स्वयं बच्चे और लोगों को भी जागरूक करें वही गांव में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री हो तो सूचना दे सूचना देने वाले के नाम गोपनीय रखी जाएंगी। अवैध शराब बैचेन वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान मौजूद सभी ग्राम प्रधान व प्रतिनिधियों से होली त्यौहार पर होने वाली समस्या की जानकारी ली गई। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने कहा कि पुलिस के द्वारा गांव गांव सूचना संकलित की जा रही है यदि किसी भी प्रकार की अराजकता शरारती तत्वों के द्वारा फैलाई गई उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीयनपुर थाना क्षेत्र के 174 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी प्रतिनिधि पुलिस को सूचित कर स्वयं भी समस्या निपटारे में सहयोग करें। इस दौरान प्रधान मनोज चौरसिया अजीम खान,वसीम खान,सुनील कुमार,दीपक गुप्ता,ज्ञानेंद्र मिश्रा, हरिशंकर यादव,चंद्रशेखर सिंह, नेहाल मेहंदी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment