शिक्षामित्र महासम्मेलन को लेकर शिक्षामित्रों ने बनाई रणनीति।
लखनऊ में शिक्षामित्र महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए हुई बैठक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खंड शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ पर लखनऊ में आयोजित शिक्षामित्र महासम्मेल को सफल बनाने के लिए की बैठक बनाई रणनीति।
जानकारी के अनुसार शिक्षामित्रों के 20 फरवरी को प्रस्तावित महासम्मेलन को लेकर अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र सभागार में बैठक की बैठक की अध्यक्षता शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने किया शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि महा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे शिक्षा मित्र महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए शिक्षामित्रों से भारी से भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। वर्तमान सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को संवारने का काम करेगी आने वाला समय शिक्षा मित्रों का होगा। इस मौके पर प्रशांत कुमार सिंह,अनीता देवी, उमा देवी,विद्या देवी,रेखा यादव, शशिकला,हरिकेश राम,सरिता यादव,बबलू शर्मा,दिनेश नायक, रामचंद्र,संतोष पांडे,मोतीलाल कनौजिया,संजय राजभर,असलम अंसारी इत्यादि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment