Sunday, February 12, 2023

खड़ी बाइक सवार को सामने से बाइक ने मारी टक्कर इलाज के लिए ले जाते समय मौत।

खड़ी बाइक सवार को सामने से बाइक ने मारी टक्कर इलाज के लिए ले जाते समय मौत।

दो बाइक की टक्कर में अधेड़ व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते समय हुई मौत।

दुर्घटना से मौत पर परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमीन हरखोरी गांव के सामने खड़ी बाइक सवार को सामने आ रही बाइक ने मारी टक्कर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमीन हरखोरी गांव के द्वार के समीप  मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम 5:00 बजे जीयनपुर दवा लेने जाने के लिए अपने पुत्र का इंतजार करते समय जीयनपुर की तरफ से आ रही बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें कृष्णानंद सिंह पुत्र स्व0 हंसराज सिंह उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए आजमगढ़ लाइफ लाइन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वही परिजन शव को लेकर घर पहुंच गए सूचना पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं कृष्णा नन्द सिंह का मुख्य मार्ग के किनारे आवास है वहीं पर कृष्णा चौखट बाजू उद्योग का कारोबार करते थे। मृतक कृष्णानंद सिंह के पास दो पुत्र हैं। शुभम सिंह व कुशल सिंह वही उनकी पत्नी सुशीला सिंह का रो रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना में मौत की सूचना पर गांव व क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए परिवार व गांव में सन्नाटा छा गया।

No comments:

Post a Comment