जीयनपुर में बैंड बाजा के साथ निकली शिव की बारात।
शिव की बारात में जमकर उड़े
अबीर-गुलाल।
शिव बारात में डीजे की धुन पर जमकर नाचे युवा।
मनमोहक झांकियों के साथ वृंदावन से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में बैंड बाजा के साथ निकली शिव की बारात जमकर उड़े गुलाल अबीर बारात में थिरके कस्बे के लोग।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर के कोईरिया के पोखरा से वर्षों के परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी भव्य रुप से देर शाम 4:00 बजे विधि-विधान पूर्वक धूमधाम के साथ बैंड बाजा डीजे के साथ बारात निकली। जिसमें कस्बे के लोग जमकर गुलाल अबीर उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए तो वही भांग की मस्ती में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीयनपुर दोहरीघाट मार्ग से होते हुए आजमगढ़ मार्ग व कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान कस्बे वासी युवाओं ने शिव बारात का आनंद लिया तो वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहें। एक घंटा आवागमन में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान साधु संत और भक्त गढ़ भजन कीर्तन करते रहे। इस दौरान मुख्य रुप से आनंद तिवारी,प्रदीप तिवारी,ज्ञानेंद्र मिश्रा,पुरुषोत्तम यादव,दीपक गुप्ता,डब्लू गुप्ता,चंदन शर्मा, हिमांशु जायसवाल,जयप्रकाश सिंह,दिवाकर सिंह,मनीष चौरसिया,शिवदान चौरसिया, सन्तोष चौरसिया,लालू जायसवाल,मुकेश जायसवाल, अनिल सोनकर,सतीश सोनकर,दिनेश पाठक,मुन्ना यादव,हरिशंकर यादव,यशवंत राय,शाहआलम सावरिया सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment