Friday, February 17, 2023

पल्सर सवार उचक्कों ने डिग्गी से उड़ाए 45 हजार रुपये।

पल्सर सवार उचक्कों ने डिग्गी से उड़ाए 45 हजार।

युनियन बैंक जीयनपुर व बैंक मित्र से पैसा निकाल कर चुनुगापार तिराहे पर पहुंचा हुई घटना।

डिग्गी से पैसा उड़ाते समय सीसी फुटेज में हुआ कैद थाने पर दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगापार तिराहे से गुरुवार की शाम को युवक की डिग्गी से 45 हजार रुपए पल्सर सवार उचक्के लेकर हुए फरार घटना सीसी फुटेज में कैद थाने पर दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार बृजेश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी चुनुगापार गुरुवार की शाम 3:00 बजे यूनियन बैंक पर अपनी माता नरमी देवी को लेकर पहुंचे जहां अपने मृतक पिता राजकुमार व माता नरमी देवी के संयुक्त खाते से 20 हजार रुपए दो सौ रुपये की नोट निकाला जिसके बाद हसनपट्टी मार्ग पर स्थित बैंक मित्र के पास से 25 हजार रूपए पांच सौ रुपए की नोट निकाला और बाइक से अपनी माता नरमी देवी को लेकर चुनूगापार तिराहे पर पहुंचे जहां संयुक्त खाते में शेष बचे 800 सौ रुपए निकालने के लिए बाइक खड़ी कर चले गए जिसके बाद वापस आकर देखा तो डिग्गी में रखा 45 हजार रुपए गायब हो गया। देर शाम को जीयनपुर थाने पर तहरीर दी वहीं पुलिस ने पहुंचकर जांच की बृजेश ने बताया कि मनोज पाण्डेय की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद है। पल्सर बाइक सवार ने बाइक की डिग्गी से रुपए उड़ा लिए।

No comments:

Post a Comment