Monday, February 13, 2023

पैसा लेने की वीडियो वायरल पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को किया निलंबित।

पैसा लेने की वीडियो वायरल पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को किया निलंबित।

भ्रष्टाचार पर उपजिलाधिकारी ने कसी नकेल लेखपाल को किया निलंबित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजस्व कर्मी की लेन-देन की वायरल हुई वीडियो उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान भ्रष्टाचार पर कसी नकेल लेखपाल को किया निलंबित।
जानकारी के अनुसार निर्भय सोनी महाराजगंज क्षेत्र के लक्ष्मण कुंड गांव में राजस्व कर्मी के रूप में तैनात हैं। जिनकी पैसा लेने की वीडियो वायरल हुई। जिसमें गांव के कोटेदार के द्वारा 500 सौ रुपए लेखपाल को देते हुए वीडियो बनाकर वायरल की गई है। गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा बालू खनन की रिपोर्ट नहीं लगाए जाने पर कोटेदार के द्वारा लेखपाल निर्भय सोनी को पैसा देते हुए वीडियो को वायरल किया गया। जिसकी सूचना उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह को मिली जिसको गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेकर भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए उप जिलाधिकारी सगड़ी ने लेखपाल के विरुद्ध त्वरित रूप कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। वहीं सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह को वीडियो की सच्चाई जांच के लिए सौंपी गई। उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह की इस कार्रवाई से सगड़ी तहसील क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment