फरार हत्या के प्रयास के आरोपित के घर जीयनपुर पुलिस ने नोटिस की चस्पा।
चार फरार हत्या के प्रयास के आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल गांव में चार हत्या के प्रयास के फरार आरोपित के घर पर जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नोटिस की चस्पा।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पर उर्मिला देवी निवासी छत्तरपुर खुशहाल ने तहरीर देकर हत्या की नियत से गोली मारने का आरोप लगाया जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने धारा 307 व 323 का मुकदमा पंजीकृत किया वहीं विवेचक के द्वारा उक्त मुकदमे में एफआर लगाया गया जिस पर न्यायालय ने स्वत संज्ञान लेते हुए आरोपित रामप्रसाद व भुवाल पुत्र गण साधु और संदीप व श्रीकांत पुत्रगण रामप्रसाद निवासी छत्तरपुर खुशहाल को न्यायालय में हाजिर करने का आदेश दिया। पर एनबीडब्ल्यू वारंट व पूर्व में कुर्की की नोटिस चस्पा के बाद भी न्यायालय में हाजिर ना होने पर न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र कुमार सिंह व एस आई रामगोपाल त्यागी ने पुलिस बल के साथ रविवार कि सुबह 11:00 बजे चारों फरार आरोपित के घर पर लाउडस्पीकर से घोषणा कर गवाहों के समक्ष नोटिस चस्पा की वही एस एस आई देवेंद्र सिंह ने कहा कि न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उनके घर पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment