Thursday, February 2, 2023

सातवीं की छात्रा से छेड़खानी परिजनों ने एक को दबोचा दर्ज हुआ मुकदमा।

सातवीं की छात्रा से छेड़खानी परिजनों ने एक को दबोचा दर्ज हुआ मुकदमा। 

लैंगिक अपराध से बालक संरक्षण अधिनियम व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज एक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि 13 वर्षीय पुत्री सातवीं की छात्रा के साथ दो युवकों के द्वारा जबरन छेड़खानी करने का आरोप जीयनपुर पुलिस ने लैंगिक अपराध से बालक संरक्षण अधिनियम व छेड़खानी का मुकदमा किया दर्ज एक गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को जीयनपुर कोतवाली पर आलमपुर निवासी प्रमिला पत्नी चंद्रजीत में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की रात्रि 12:30 बजे 13 वर्षीय पुत्री जो कक्षा सातवीं की छात्रा है घर से शौच करने के लिए निकली गांव के संदीप पुत्र इंद्रजीत रामजन्म पुत्र चंद्रधारी ने जबरन उसे घसीट कर अंधेरे में ले गए और उसके कपड़े फाड़ दिए व उसके थप्पड़ मारा जिसके बाद उसकी पुत्री के चिल्लाने की आवाज सुनकर माता व उसके दो पुत्र पहुंच गए जहां से संदीप पुत्र इंद्रजीत फरार हो गए वही रामजन्म पुत्र चंद्रधारी को परिजनों ने पकड़ लिया 112 नंबर पुलिस को काल किया पहुंची पुलिस की गाड़ी को रामजन्म को सुपुर्द कर दिया। वहीं उनके परिजनों ने गाली गलौज कर धमकी देने का आरोप लगाया गुरुवार की सुबह थाने पर पहुंची महिला की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने दोनों आरोपियों पर लैंगिक अपराध से बालक संरक्षण अधिनियम 7/ 8 व छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment