नायब तहसीलदार ने दो बकायादारों को पकड़ा की दो लाख की राजस्व वसूली।
राजस्व बकायादारों से नायब तहसीलदार ने दो लाख रुपये की की वसूली।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजस्व बकायेदारों से नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह ने अभियान चलाकर दो लाख रुपए की की राजस्व वसूली।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 11:00 बजे नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह ने अभियान चलाकर तहसील क्षेत्र में राजस्व के बड़े बकायेदारों के यहां टीम के साथ पहुंचकर राजस्व बकाया जमा कराने के लिए कहा वहीं विनोद पुत्र रामबचन निवासी अजमतगढ़ जिनके हाथ डेढ़ लाख रुपया व्यापार कर राजस्व बकाया था को तहसील पर लेकर आए जहां विनोद ने डेढ़ लाख रुपया का चेक काटकर राजस्व कर्मियों को दिया जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वही दयाराम सैनी पुत्र वंशराज सैनी निवासी सिंघवारा समधीपुर के ऊपर विद्युत बकाया 1 लाख 34 हजार रुपया की वसूली के लिए देर शाम तक सगड़ी तहसील पर बैठाया गया। नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह के अभियान से बकायेदारों में हड़कंप मचा रहा। वही सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्व बकाया जमा न करने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment