Tuesday, February 28, 2023

महेंद्र कुमार शुक्ला बनाए गए दुसरी बार सीओ सगड़ी।

महेंद्र कुमार शुक्ला बनाए गए दुसरी बार सीओ सगड़ी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी क्षेत्राधिकारी के पद पर दुसरी बार सीओ सगड़ी बनाए गए महेंद्र शुक्ला जो क्षेत्राधिकारी  बुढ़नपुर के पद से स्थानांतरित होकर सगड़ी तहसील पर कियें पदभार ग्रहण।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सगड़़ी सौम्या सिंह का नोएड़ा असिस्टेंट कमिश्नर पद पर ट्रांसफर हो जाने के बाद क्षेत्राधिकारी सगड़ी का पद रिक्त हो जाने के बाद उनके स्थान पर बुढ़नपुर तहसील के क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर सीओ सगड़़ी के पद पर पदभार ग्रहण किया। वही सीओ सगड़़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि सगड़ीं क्षेत्र के जनता के कार्यों में तेजी लाने की पहली प्राथमिकता होगी और पशु तस्करों व चोर उचक्कों और अपराधियों की अब खैर नहीं होगी। वह खुद सुधर जाएं नहीं तो पुलिस उनको सुधार देगी। नहीं सुधरें तो सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा। जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी जो भी मामले पेंडिंग है। उसको जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। वही जनता के बीच में जाकर  समझाया जाएगा की पुलिस आप की मित्र हैं जो भी समस्याएं हैं आप निड़र होकर हमें बताएं आपके समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

Monday, February 27, 2023

फर्जी बैनामा में आरोपित दो गवाह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फर्जी बैनामा में आरोपित दो गवाह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फर्जी बैनामा के दो गवाह को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर कूट रचित खतौनी तैयार कर फर्जी बैनामा के दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में जीयनपुर पुलिस ने आरोपित दो गवाह को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार रविंद्र उपाध्याय पुत्र भगवती उपाध्याय निवासी जमुआ हरीरामपुर कंधरापुर ने वर्ष 2021 में कूट रचित खतौनी तैयार कर नायब तहसीलदार बिलरियागंज के आदेश को छिपाकर फर्जी तरीके से बैनामा कराने के आरोप पर न्यायालय के आदेश के बाद जीयनपुर पुलिस ने आरोपित 4 लोगों पर धारा 419,420,467, 468,471 के तहत सूबेदार यादव पुत्र शिवटहल यादव,कैलाश पुत्र सकलदीप निवासी कादीपुर, घनश्याम उपाध्याय पुत्र सत्येंद्र उपाध्याय निवासी मैनुद्दीनपुर, रामकोमल पुत्र शाहबली उम्र 66 वर्ष निवासी भवनपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें बैनामा के गवाह रामकोमल पुत्र शाहबली 66 वर्ष निवासी भवनपुर जो सगड़ी तहसील पर लेखक का कार्य करते हैं वही कैलाश यादव पुत्र सकलदीप निवासी कादीपुर को भी जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ उनको उनके घर से सोमवार की सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

तमंचा के साथ पशु तस्कर को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

तमंचा के साथ पशु तस्कर को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नथ्थूपुर से जीयनपुर पुलिस ने पशु तस्कर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर एसआई शंकर यादव ने मुखबीर की सूचना पर आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर शहीद पार्क नथ्थूपुर के सामने से सोमवार की सुबह 11:00 बजे पुलिस बल के साथ आमिर पुत्र हसनैन निवासी नथ्थूपुर को गिरफ्तार कर लिया वही उनके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस मिला जिस पर जीयनपुर पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया वही दोहरीघाट थाना पर वर्ष 2022 में पशु क्रूरता व आर्म एक्ट के तहत पूर्व से मुकदमा आरोपित पर पंजीकृत हैं। जीयनपुर पुलिस को पशु तस्करी में संलिप्त होने की सूचना बार-बार मिल रही थी। जिसके बाद जीयनपुर एसआई शंकर यादव ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया ।

रामानंद सरस्वती पुस्तकालय पर कौशल विकास प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

रामानंद सरस्वती पुस्तकालय पर कौशल विकास प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

तीन माह आवासीय रोजगार प्रशिक्षण का शुभारंभ।

नाबार्ड के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए कार्यशाला हुई शुरू।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जोकहरा में स्थित रामानंद सरस्वती पुस्तकालय द्वारा नाबार्ड के सहयोग से रूरल ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू एन्टरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट एंड डिजिटल लिटरेसी विषय पर आयोजित तीन माह के आवासीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में दो बजे उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह के द्वारा तीन माह तक आवासीय प्रशिक्षण देकर ग्रामीण क्षेत्र के युवकों को रोजगार देने के लिए रामानंद सरस्वती पुस्तकालय पर कार्य शाला का हुआ शुभारंभ। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि हरैया के खंड विकास अधिकारी श्वेतांश सिंह,यू बी आई के अग्रणी विकास प्रबंधक मिथिलेश कुमार और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मो0आरिफ खान उपस्थित थे। संस्था की निदेशक हिना देसाई ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर जोर देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में उद्यमिता कौशल,डिजिटल मार्केटिंग, फोटोग्राफी,व्यवसाय प्रबंधन आदि विषयों की वृस्तित जानकारी दी जाएगी। जिससे युवाओं को अपने बिज़नेस को सुचारु रूप से स्थापित करने में मदद मिलेगी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मो. आरिफ खान ने नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी स्वयं का रोजगार शुरू  करने में सक्षम होंगे। यू बी आई के अग्रणी विकास प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को अपना रोजगार स्थापित करने में बैंक द्वारा वित्तीय सहयोग देने का आश्वासन दिया। हरैया के खंड विकास अधिकारी श्वेतांश सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें डिजिटल मार्केटिंग व्यवसाय के फायदों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रशिक्षणार्थियों को लगन और परिश्रम के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण में आजमगढ़ के मिर्ज़ापुर,महराजगंज,निज़ामाबाद,पलनी,हरैया,अजमतगढ़, सठियावं,रानी की सराय इत्यादि नौ विकास खण्डों के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागी ट्रेनिंग लेंगे। प्रशिक्षण लेने वाले तीस प्रतिभागियों में सत्रह लड़के और तेरह लड़कियां हैं।इस अवसर पर फहीन अहमद,धर्मराज,रिंकी कुमारी, सीमा,मो0नदीम,सचिन कुमार,भीषम,राजमीला यादव, पूजा शर्मा,मो0 आरिज़,सोनू राय,सुशील राय आदि उपस्थित रहे।

मनिकाडिह ने मुहम्मदपुर को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।

मनिकाडिह ने मुहम्मदपुर को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।

अंडरम क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी मनिकाडिह।

मनिकाडिह ने मुहम्मदपुर को हराकर प्रथम पुरस्कार साईकिल पर किया कब्जा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मनिकाडीह ने मुहम्मदपुर को हराकर ट्राफी व प्रथम पुरस्कार साइकिल पर किया कब्जा बनीं विजेता।जानकारी के अनुसार खालिसपुर ग्राम सभा में जय भीम अंडरम क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार से चल रहा था। जिसमें कुल 40 टीमों ने प्रतिभाग किया लीग मैच के आधार पर सेमीफाइनल में मनिकाडीह व बारूद क्लब के बीच खेला गया। जिसमें मनिकाडीह ने छह विकेट से बारूद क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई वही दूसरा सेमीफाइनल मुहम्मदपुर ने अजय क्लब को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सोमवार की देर शाम को फाइनल क्रिकेट मैच मनिकाडीह व  मुहम्मदपुर के बीच खेला गया जिसमें मनिकाडीह ने मोहम्मदपुर को 3 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया टुरनामेंट में मुख्य रेफरी के रूप में विश्वानंद, नरसिंह,कल्पनाथ वअभिषेक ने की वही विजेता टीम के कप्तान विशाल को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रखर समाजिक समिति के प्रबंधक राजवंत सिंह व हरिश्चंद्र ने दी वही उपविजेता मोहम्मदपुर के कप्तान नागेंद्र उर्फ प्रधान को द्वितीय पुरस्कार पंखा शील्ड व मेडल अजय कुमार व बृजेश कुमार के द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए अमन तो मैन आफ द मैच सचिन को मिला कमेटी के अध्यक्ष अजय ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सकुशल क्रिकेट टूर्नामेंट के सम्पन्न होने पर हर्ष व्यक्त किया। आयोजक में मुख्य रूप से अजय कुमार,बृजेश कुमार,संजय,नरेंद्र भारती,सोनू,सतीश, अरुण,रामलखन,अनिल,सूरज,गोविंदा,अजय,राहुल आदि लोग सम्मिलित रहे।

पैरा तैराक जिया राय ने बनाया तैराकी में एक और रिकॉर्ड।

पैरा तैराक जिया राय ने बनाया तैराकी में एक और रिकॉर्ड।

21 किलोमीटर की दूरी 4 घंटा 4 मिनट में की पूरी।

जिया राय ने पुनीत सागर अभियान में सबसे तेज की तैराकी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी पैरा तैराक जिया राय ने पुनीत सागर अभियान में सबसे तेज की तैराकी समुन्द्र में 21 किलोमीटर की दूरी 4 घंटा 4 मिनट में की पूरी।जानकारी के अनुसार स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 26 फरवरी दिन रविवार को सुबह 5.07 मिनट पर शुरू हुआ समुन्द्र में बेलापुर से गेटवे ऑफ इंडिया 21 किमी की दूरी पुनीत सागर अभियान के तहत स्विमिंग फेडरेशन आफ महाराष्ट्र के देखरेख में सम्पन्न हुआ तैराकी 9:11 पर समाप्त हुई जिया राय ने इस रूट पर अब तक की सबसे तेज तैराकी कर 21 किलोमीटर की दूरी 4 घंटा 4 मिनट में पूरी की जिया राय को महाराष्ट्र तैराकी एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन एनसीसी की एक पहल है,जो नदी और झील सहित समुद्र तटों/समुद्र तटों और अन्य जल निकायों को साफ करने के लिए है। एनसीसी सहायता प्रदान करता है। एनसीसी मेजर खंडूरी के द्वारा मंगलवार को अवॉर्ड सेरेमनी कर जिया राय को सम्मानित किया जाएगा।जिया राय 14 साल की ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर गर्ल होने के बावजूद, उन्होंने 29 दिसंबर 2022 को 1100 KM की दूरी की विश्व की सबसे लंबी ओपन वाटर सी स्विमिंग रिले टीम के रूप में तैराकी करके देश का सम्मान बढ़ाया वह टीम की सबसे कम उम्र की और एकमात्र महिला प्रतिभागी थीं। जिया राय ने 20 मार्च 2022 को 13 घंटे 10 मिनट में 29 किमी की दूरी तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुष तक पूरी कर देश का नाम रोशन किया वहीं विश्व रिकॉर्ड बनाया। जिया राय वर्ष 2022 का प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित हैं। वही वर्ष 2023 में अमेरिका का प्रतिष्ठित पुरस्कार साइबर केनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है एशिया बुक रिकार्ड सहित जिया राय पैरा तैराकी में कई विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है।

Sunday, February 26, 2023

नाबालिक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप दर्ज हुआ मुकदमा।

नाबालिक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप दर्ज हुआ मुकदमा।

आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने लिया हिरासत में।

मुस्लिम डांसर और हिंदू वेटर का प्रेम चढ़ा परवान शादी से पहले पहुंचा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी तहसील के सामने रह रहे नाबालिक डांसर ने तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर एक वर्ष से दुष्कर्म का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर आरोपित को लिया हिरासत में।
जानकारी के अनुसार हजरून खातून पुत्री शबीब आलम निवासी भंडार ढाका मोतिहारी बिहार जो सगड़ी तहसील के सामने किराए पर आवास लेकर रहती है। वही आर्केस्ट्रा व डीजे पर डांस करने का कार्य करती हैं जो जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर सागर यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी सुजाबाद रामनगर वाराणसी जो विगत एक वर्षों से शादी विवाह में वेटर का कार्य करता था से मुलाकात हुई और दोनों का प्रेम परवान चढ़ा शारीरिक संबंध बने एक दूसरे के साथ जीने मरने की एक वर्ष से कसम खाते रहे। नाबालिक ने बताया कि शादी की बात करने पर बार-बार टाल जाता वही शादी का झांसा देकर बार-बार संबंध बनाता रहा कुछ दिन पूर्व दोनों में शादी करने को लेकर झगड़ा हुआ जिसकी सूचना हजरून खातून ने जीयनपुर पुलिस को दी युवक के परिजनों को सूचित किया गया वहीं परिजनों के पहुंचने के बाद शादी की बात नहीं बनने पर परिजनों ने मुस्लिम डांसर से शादी से इंकार कर दिया। वही जीयनपुर पुलिस ने नाबालिक हजरुन खातुन की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

दुकान में घुसकर व्यापारी को मुस्लिम युवक ने पीटा दर्ज हुआ मुकदमा।

दुकान में घुसकर व्यापारी को मुस्लिम युवक ने पीटा दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में दुकान में घुसकर मुस्लिम युवक ने व्यापारी को पीटा दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र रामप्रसाद गुप्ता  निवासी अंजान शहीद की बाजार में जनरल स्टोर व किराना की दुकान है। शनिवार की शाम 6:00 बजे उसकी दुकान पर हस्सान पुत्र शफीक निवासी अंजान शहीद ने दुकान पर पहुंच कर अंडा का रेट पूछा जिसको लेकर दुकान में घुसकर व्यापारी को पीटा वहीं घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। ओमप्रकाश गुप्ता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को हिरासत में ले लिया। अंजान शहीद बाजार घटना को लेकर व्यापारियों में भय है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने त्वरित कार्रवाई कर सतर्कता बरत रहे है।

सरयू बचाव लोक जागरण यात्रा का सलोना ताल स्थित मंदिर पर हुआ समापन।

सरयू बचाव लोक जागरण यात्रा का सलोना ताल स्थित मंदिर पर हुआ समापन।

मूल सरयू बचाओ आंदोलन दुसरे दिन सगड़ी क्षेत्र में।

भजन कीर्तन करते पैदल चल मूल सरयू बचाओ को कर रहे जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में मूल सरयू बचाओ संस्कृति व सभ्यता को लेकर लोक जागरण यात्रा रविवार को दूसरे दिन पहुंची सगड़ी ताल सलोना राम आगमन स्थल पर हुई समाप्त।
जानकारी के अनुसार मूल सरयू बचाओ के लिए पवन व सूरज दास जी महाराज के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में शनिवार को लोक जागरण यात्रा प्रारंभ हुई 22 किलोमीटर चलने के बाद रविवार की सुबह खैर घाट से शुरू हुई जो पैदल भजन कीर्तन करते हुए मूल सरयू नदी के किनारे मंदिरों पर रुक कर ग्रामीणों को जागरूक कर उनसे मूल सरजू श्री राम की यात्रा की किंवदंती को लिखते हुए आगे बढ़ रही थी बरहपुर होते हुए लुचूई श्री राममंदिर पर सोनू राय राना विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने लोक कल्याण यात्रा का स्वागत किया इस दौरान मंदिर पर भजन कीर्तन कर यात्रा खांड,लाटघाट,महादेवा,
तरौका,चौको,पारन कुंडा होते हुए ताल सलोना काली मंदिर पर जहां प्रभु श्रीराम आगमन स्थल बना हुआ है। इस दौरान प्रभु श्री राम के जय कारे व सरयू माता के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। वही जागरण यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोग यात्रा में सम्मिलित रहे। जिनमें मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव, रामानुज,उत्कर्ष,गौरव रघुवंशी, अलंकार राय,शांतनु राय,पुनीत राय,शीतला चतुर्वेदी,अजीत दुबे सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लोक जागरण यात्रा से जुड़े।

125 छात्र-छात्रा मिशन प्रतियोगिता परीक्षा में हुए सम्मिलित।

125 छात्र-छात्रा मिशन प्रतियोगिता परीक्षा में हुए सम्मिलित।

दर्जनों प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के छात्र छात्रा हुए सम्मिलित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जूनियर विद्यालय खांड पर मिशन प्रतियोगिता परीक्षा का हुआ आयोजन 125 छात्र छात्रा दर्जनों प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के हुए सम्मिलित।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 10:00 बजे से मिशन प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन खांड जूनियर विद्यालय पर किया गया जिसमें आसपास व दूरदराज के दर्जनों प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के 125 छात्र व छात्रा सम्मिलित हुए। विद्यालय के कक्षा व बरामदे में जिनको प्रश्न पत्र वितरित कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय राय,जर्रार हुसैन,घनश्याम शर्मा,कृती राय ने परीक्षा को 2:00 बजें तक संपन्न कराया जिसमें बच्चों के ज्ञान व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दृष्टिकोण से प्रश्न दिया गया। वही 3 मार्च को प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा और प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वितरित करने के साथ सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा मिशन प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन गांव के प्रधान राहुल भारती ने किया। जिससे प्राथमिक व जूनियर के बच्चों का उत्साह वर्धन व ज्ञान की वृद्धि के प्रतियोगिता के लिए उनको तैयार किया जा सके।

जमीन कब्जा रोकने को लेकर बैनामादार किसान शाम तक बैठे धरने पर।

जमीन कब्जा रोकने को लेकर बैनामादार किसान शाम तक बैठे धरने पर।

एक बार फिर मेहनाजपुर जीयनपुर में नीलामदार व बैनामादार आमने सामने।

आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर में जमीन कब्जा करने पहुंचे नीलामदार।

देर शाम तक जीयनपुर पुलिस रही मौजूद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मेहनाजपुर ग्राम सभा में गाटा संख्या 151/2/1 पर जो 91 एकड़ है पूर्व में इंद्र भूषण गुप्ता के द्वारा 55 एकड़ भूमि राजस्व बकाया पर वर्ष 1968 में नीलाम की गई। जिसमें न्यायालय में मुकदमा के उपरांत वर्ष 1988 में नीलामीदार ज्ञान प्रकाश अग्रवाल को प्रशासन के द्वारा रजिस्ट्री की गई वही वर्ष 1987 में इंद्र भूषण गुप्ता के द्वारा ढाई दर्जन किसानों को 36 एकड़ जमीन बैनामा की गई जिस पर तब से लेकर अभी तक बेनामादार किसान काबिज रहा। वही ज्ञान प्रकाश अग्रवाल से एग्रीमेंट के पश्चात रुपाली कंस्ट्रक्शन के द्वारा शनिवार को एक बार फिर 11 बजे एक ट्रैक्टर ग्रील लगाकर खुदाई कर पत्थर गाड़ कर कब्जा किया जा रहा था। सुचना पर सुरेंद्र गुप्ता व अन्य बैनामादार एकत्रित होकर रोकने लगे दोनों तरफ से कहासुनी के बाद बैनामादार किसान धरने पर देर शाम तक बैठे रहे वहीं सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय पुलिस बल के साथ पहुंचे व कार्य को रोका कुछ देर बाद नायब तहसीलदार रामजीत यादव पहुंचे पर कोई निर्णय नहीं हो सका। वही धरने पर बैठे किसानों को जीयनपुर कोतवाल ने समझा कर किसानों का धरना देर शाम को समाप्त कराया और अगले आदेश तक किसी भी प्रकार के कार्य पर रोक लगाई जिसके बाद किसान मान गए। दोनों पक्षों से सैकड़ों की संख्या में लोग जूटे हुए थे आपस में दिन भर कहा सुनी होती रही पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना होते होते बच गई। मौके पर पुलिस गश्त में लगी रही जिसकी चर्चा जीयनपुर कस्बे में देर शाम तक होती रही। वही दोनों पक्षों के द्वारा जीयनपुर थाने पर एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर डालने की तैयारी होती रही।

लाटघाट में आयोजित हुआ धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम, लिया संकल्प दी धर्म रक्षा निधि।

लाटघाट में आयोजित हुआ धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम,लिया संकल्प दी धर्म रक्षा निधि।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में सोनू राय राना के आवास पर आयोजित हुआ विश्व हिंदू परिषद द्वारा धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम।
जानकारी के अनुसार रविवार की 2:00 बजे गौ रक्षा विभागाध्यक्ष सोनू राय राना के आवास पर विश्व हिंदू परिषद की धर्म रक्षा निधि का विधि विधान पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारत माता व प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर विभागाध्यक्ष सोनू राय व आयुष्मान प्रांतीय गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल ने दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आयुष्मान के द्वारा कार्यक्रम के विषय में विस्तृत प्रकाश डाला गया मंत्रोंच्चारण के बाद विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि जिससे देश,समाज व धर्म की रक्षा, सनातन संस्कृति,रक्षण और उत्थान कार्य का पूरे वर्ष संचालन किया जाता है। वही मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया इस दौरान कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में लाटघाट क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से संयुक्त संगठन मंत्री दिव्यांशु, रामकृष्ण रामप्रसाद विशेष संपर्क प्रमुख,गौरव रघुवंशी सह संयोजक बजरंग दल,संजय राय, ग्राम प्रधान मनीराम,सूरज,आशीष राय सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में गुप्तदान कर धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में सहयोग किया।

Saturday, February 25, 2023

जीयनपुर में गोलू आयुर्वेदिक दवाखाना का हुआ शुभारंभ।

जीयनपुर में गोलू आयुर्वेदिक दवाखाना का हुआ शुभारंभ।

आयुर्वेदिक दवाखाना पर दर्जनों लोगों को निशुल्क दवा हुई वितरित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में आयुर्वेदिक दवा खाना का हुआ शुभारंभ दर्जनों लोगों को निशुल्क दवा हुई वितरित।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बा के दोहरीघाट मार्ग पर शनिवार की देर शाम को गोलू आयुर्वेदिक दवाखाना का शुभारंभ गाजियाबाद क्युरा कंपनी के निदेशक धनराज के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को निशुल्क जैतून का सिरका,चवनप्राश,सोजा का रस,आंवला का मुरब्बा,सेव का मुरब्बा आदि निशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गई। वही संचालक डॉक्टर गोलू शर्मा और डॉक्टर पूजा शर्मा ने बताया कि साइटिका,जोड़ का दर्द,नसों में दर्द,पथरी इत्यादि का आयुर्वेदिक विधि से इलाज किया जाएगा। वही आयुर्वेदिक दवाखाना पर पूजा एवं तांत्रिक सामग्री की जड़ी-बूटी भी उपलब्ध रहेंगी। जीयनपुर कस्बे में नवीन आयुर्वेदिक दवा खाना के खुलने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। जिसमें मुख्य रुप से वैद्य दूधनाथ शर्मा,रमेश प्रजापति, राजेश शर्मा,एसआई शंकर यादव, मनोज कुमार,प्रमोद मौर्या,दुर्गेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

थाने पर तहरीर देकर समूह संचालक पर बंधक बनाने का लगाया आरोप।

थाने पर तहरीर देकर समूह संचालक पर बंधक बनाने का लगाया आरोप।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया मुक्त जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा निवासी युवक ने तहरीर देकर निजी समूह संचालक पर बंधक बनाने का लगाया आरोप जांच में जुटी पुलिस।
जानकारी के अनुसार अनिल सोनकर पुत्र जयनाथ सोनकर उर्फ जग्गा निवासी खानगाह बहरामपुर जीयनपुर ने शनिवार की सुबह तहरीर देकर आरोप लगाया कि निजी समूह संचालक से उसकी पत्नी रीना सोनकर ने 30 हजार रुपए कर्ज लियें थें। जिसका प्रति सप्ताह पांच सौ रुपए किश्त जमा कर रही थी। कुछ महीने के बाद निजी समूह संचालक पैसा मिलने से इंकार कर 70 हजार रुपए की मांगकर रहा था। नहीं मिलने पर शुक्रवार कि सुबह 11:00 बजे निजी समूह संचालक के साथ दो लोग बाइक से आये और अनिल सोनकर को बैठाकर ले गए जिसे मारपीट कर शौचालय में बंद कर दिया और पैसे की मांग कर रहे थे। वहीं अनिल सोनकर ने छोटे भाई संजय सोनकर को फोन कर 70 हजार रुपए की मांग की। जिसके बाद छोटे भाई ने जीयनपुर थाने पर जाकर सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ढाई घंटे बाद अनिल सोनकर को छुड़ाकर ले आई वही शनिवार की सुबह जीयनपुर थाने पर पहुंचकर अनिल सोनकर ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं एस आई शंकर यादव ने बताया कि निजी समूह संचालक व युवक के बीच पैसा का लेनदेन है तहरीर पर जीयनपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

जल जीवन मिशन के दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन।

जल जीवन मिशन के दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन।

प्रशिक्षण के बाद युवकों को वितरित हुआ प्रमाण पत्र।

202 युवक अजमतगढ़ खंड विकास पर हुए पारंगत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड सभागार में जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय मोटर मैकेनिक का प्रशिक्षण का हुआ समापन 202 युवकों को पारंगत वितरित हुआ प्रमाण पत्र व औजार कीट।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में 2:00 बजे जल जीवन मिशन के द्वितीय चरण में दो दिवसीय मोटर मैकेनिक के प्रशिक्षण का खंड विकास अजमतगढ़ सभागार में समापन हुआ। शासन द्वारा संचालित हर घर नल हर घर जल पूर्ण रूप से आच्छादित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गांव से चयनित दो युवकों को मैकेनिक के रूप प्रशिक्षित कर पारंगत किया गया।अजमतगढ़ खंड विकास के 202 युवकों को जल जीवन मिशन को गांव में संचालित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। लखनऊ से आए प्रशिक्षण कर्ता जेड एल साहनी व संदीप यादव ने चयनित सभी मैकेनिक को उनके कार्य में पारंगत व दक्ष किया जिससे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में हर घर जल हर घर नल योजना के तहत निर्मित हो रही टंकी से हर घर पानी पहुंचाने के लिए मैकेनिक को प्रशिक्षित कर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया वही कार्य करने के लिए औजार किट भी प्रदान की गई। इस दौरान टीम इंचार्ज संतोष गुप्ता गोलू सैनी सहित प्रशिक्षण ले रहे इम्तियाज मोहम्मद आरिफ राजेश बृजेश सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

केएन सिंह महिला महाविद्यालय पर विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

केएन सिंह महिला महाविद्यालय पर विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान की छात्राओं ने दिखाया हुनर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में स्थित केएन सिंह महिला महाविद्यालय पर विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन विज्ञान की छात्राओं ने लिया हिस्सा दिखाया हुनर।
जानकारी के अनुसार के एन सिंह महिला महाविद्यालय पर शनिवार की सुबह 11:00 बजे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बीएससी व एमएससी की विज्ञान की 180  छात्राओं ने प्रतिभाग किया।छ: छात्राओं का एक ग्रुप बनाया गया 30 ग्रुप में अलग-अलग भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान,वनस्पति,पर्यावरण, रसायन,जैविक विविधता,पाचन तंत्र,रक्त परिसंचरण तंत्र,उत्सर्जन व मानव शरीर की सुरक्षा कोविड से बचाव पर अपने हाथ से चित्रण कर स्वनिर्मित प्रदर्शनी लगाई। जिसमें मुख्य अतिथि महा विद्यालय मालटारी की प्राचार्य डॉ सुचिता श्रीवास्तव,अति विशिष्ट अतिथि शिक्षण संस्थान के चेयरमैन राजबहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रुप में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों ने अपने निर्मित प्रदर्शनी के विषय में विस्तृत जानकारी दी इस दौरान छात्राओं के कार्यों का उत्साह वर्धन किया।वही प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं टीम हमारा पर्यावरण में सम्मिलित सोनिया चतुर्वेदी,अनामिका, वंदना,गरिमा,तनु,नेहा,अनुपमा को प्रथम चुना गया।
वहीं दूसरे स्थान पर मानव शरीर की कोविड-19 रक्षा की संरचना रही। विद्यालय के सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने प्रदर्शनी से ज्ञानवर्धक जानकारी ली। विज्ञान प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने किया। वही अतिथियों का अंगवस्त्रम,पुष्प व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी,चंद्रमोहन शर्मा,सबीहा खातून,अजीत चौहान, स्नेहा सिंह,डिंपल,नेहा,अनम शेख,मंजू दुबे,छोटेेलाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहीं।