केएन सिंह महिला महाविद्यालय पर विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।
विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान की छात्राओं ने दिखाया हुनर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में स्थित केएन सिंह महिला महाविद्यालय पर विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन विज्ञान की छात्राओं ने लिया हिस्सा दिखाया हुनर।
जानकारी के अनुसार के एन सिंह महिला महाविद्यालय पर शनिवार की सुबह 11:00 बजे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बीएससी व एमएससी की विज्ञान की 180 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।छ: छात्राओं का एक ग्रुप बनाया गया 30 ग्रुप में अलग-अलग भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान,वनस्पति,पर्यावरण, रसायन,जैविक विविधता,पाचन तंत्र,रक्त परिसंचरण तंत्र,उत्सर्जन व मानव शरीर की सुरक्षा कोविड से बचाव पर अपने हाथ से चित्रण कर स्वनिर्मित प्रदर्शनी लगाई। जिसमें मुख्य अतिथि महा विद्यालय मालटारी की प्राचार्य डॉ सुचिता श्रीवास्तव,अति विशिष्ट अतिथि शिक्षण संस्थान के चेयरमैन राजबहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रुप में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों ने अपने निर्मित प्रदर्शनी के विषय में विस्तृत जानकारी दी इस दौरान छात्राओं के कार्यों का उत्साह वर्धन किया।वही प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं टीम हमारा पर्यावरण में सम्मिलित सोनिया चतुर्वेदी,अनामिका, वंदना,गरिमा,तनु,नेहा,अनुपमा को प्रथम चुना गया।
वहीं दूसरे स्थान पर मानव शरीर की कोविड-19 रक्षा की संरचना रही। विद्यालय के सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने प्रदर्शनी से ज्ञानवर्धक जानकारी ली। विज्ञान प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने किया। वही अतिथियों का अंगवस्त्रम,पुष्प व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी,चंद्रमोहन शर्मा,सबीहा खातून,अजीत चौहान, स्नेहा सिंह,डिंपल,नेहा,अनम शेख,मंजू दुबे,छोटेेलाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहीं।

No comments:
Post a Comment