मनिकाडिह ने मुहम्मदपुर को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।
अंडरम क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी मनिकाडिह।
मनिकाडिह ने मुहम्मदपुर को हराकर प्रथम पुरस्कार साईकिल पर किया कब्जा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मनिकाडीह ने मुहम्मदपुर को हराकर ट्राफी व प्रथम पुरस्कार साइकिल पर किया कब्जा बनीं विजेता।जानकारी के अनुसार खालिसपुर ग्राम सभा में जय भीम अंडरम क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार से चल रहा था। जिसमें कुल 40 टीमों ने प्रतिभाग किया लीग मैच के आधार पर सेमीफाइनल में मनिकाडीह व बारूद क्लब के बीच खेला गया। जिसमें मनिकाडीह ने छह विकेट से बारूद क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई वही दूसरा सेमीफाइनल मुहम्मदपुर ने अजय क्लब को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सोमवार की देर शाम को फाइनल क्रिकेट मैच मनिकाडीह व मुहम्मदपुर के बीच खेला गया जिसमें मनिकाडीह ने मोहम्मदपुर को 3 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया टुरनामेंट में मुख्य रेफरी के रूप में विश्वानंद, नरसिंह,कल्पनाथ वअभिषेक ने की वही विजेता टीम के कप्तान विशाल को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रखर समाजिक समिति के प्रबंधक राजवंत सिंह व हरिश्चंद्र ने दी वही उपविजेता मोहम्मदपुर के कप्तान नागेंद्र उर्फ प्रधान को द्वितीय पुरस्कार पंखा शील्ड व मेडल अजय कुमार व बृजेश कुमार के द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए अमन तो मैन आफ द मैच सचिन को मिला कमेटी के अध्यक्ष अजय ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सकुशल क्रिकेट टूर्नामेंट के सम्पन्न होने पर हर्ष व्यक्त किया। आयोजक में मुख्य रूप से अजय कुमार,बृजेश कुमार,संजय,नरेंद्र भारती,सोनू,सतीश, अरुण,रामलखन,अनिल,सूरज,गोविंदा,अजय,राहुल आदि लोग सम्मिलित रहे।
No comments:
Post a Comment