बिजली का करंट लगने से अधेड़ की मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी गांव निवासी रामदरस पुत्र स्वर्गीय जगरोपन उम्र लगभग 48 वर्ष की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रामदरस अपने घर में समय करीब 9.40 बजे सुबह नल में लगे टुल्लू पंप से पानी चलाने गये। जब टुल्लू पंप में पानी नहीं आने के कारण नल को चलाने लगे जिससे नल में करंट उतरने लगा उसकी चपेट में आ गए। घटना के समय परिवार के लोग बाहर काम धाम में लगे हुए थे। मृतक की पुत्री हेमलता घर में आई तो देखी तो बेहोशी के हालत में पड़े हुए हैं तो उसने शोर मचाया। आसपास के लोग आए और उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास दो बच्चे व तीन बच्चियां हैं। मृतक रामदरस घर पर रहकर राजमिस्त्री का कार्य करते थे। वहीं पर मृतक की पत्नी राधिका देवी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने इसकी सूचना रौनापार पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
No comments:
Post a Comment