Monday, January 16, 2023

तहसील सगड़ी परिसर में बना सामुदायिक शौचालय पर 6 महीनों से लटका ताला ।

तहसील सगड़ी परिसर में बना सामुदायिक शौचालय पर 6 महीनों से लटका है ताला ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में बना सामुदायिक शौचालय शोपीस बनकर रह गया है। इसको बने 6 माह से ऊपर का समय हो गया है। लेकिन शौचालय का ताला नहीं खुला जिसके चलते तहसील में आने वाले फरियादियों को काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है। तहसील सगड़ी परिसर में पूर्व उपजिलाधिकारी गौरव कुमार के प्रयास से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुए छः महीने से अधिक हो चुका है। लेकिन सामुदायिक शौचालय का ताला नहीं खुला। सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है। दूरदराज से आए फरियादियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं दुकानदारों और महिलाओं को भी काफी दिक्कतें होती है। क्षेत्र के लोगों ने शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment