Tuesday, January 24, 2023

अनिच्छित हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अनिच्छित हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुवाल जलाने को लेकर हुई थी मारपीट।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव में पुवाल जलाने को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें एक को गंभीर चोट आई तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने अनिच्छित हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार चंगईपुर निवासी लक्ष्मण यादव ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि 11 जनवरी दिन बुधवार को गांव के पड़ोसी के द्वारा पास में रखा हुआ पुआल देर शाम को आग लगा दी गई।जिसको रोकने गए उनके पिता रामायन यादव को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया जिसमें रामायन यादव को गंभीर चोट आई जीयनपुर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद धारा में वृद्धि कर अनिच्छित हत्या के प्रयास के आरोपी की तलाश कर रही थी। जीयनपुर एसआई शंकर यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित विशाल यादव पुत्र योगेंद्र यादव निवासी चंगईपुर को मंगलवार को 12:30 बजे राइस मिल तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment