छात्रों को निपुण बनाने पर संकुल बैठक में विस्तार से की गई चर्चा।
न्याय पंचायत काँखभार की मासिक संकुल बैठक संम्पन।
वर्ष 2023 में ही पूर्ण करे निपुण लक्ष्य।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजरसच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय काँखभार
पर संकुल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय को निपुण बनाने के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जो लक्ष्य निपुण भारत मिशन वर्ष 2025 में पूरा होना है उसको 2023 में ही पूरा करने का लक्ष्य बनाकर समस्त अध्यापकों को निर्देशित करते हुए संकुल बैठक में जमकर मंथन किया गया। जिससे कि छात्र छात्राओं को निपुण भारत लक्ष्य की प्राप्ति हो सके और छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा का माहौल सुनिश्चित हो सके।
एआरपी अनिल मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए काकी विद्यालय को सुंदर और आकर्षक बनाकर छात्रों का ठहराव कैसे बढ़ाया जा सके और छात्रों को निपुण बनाया जा सके विद्यालयों पर बेहतर शिक्षा का माहौल बनाया जाए एवं कक्षा 01 से लेकर 03 तक के बच्चों को निपुण लक्ष्य समय से प्राप्त किया जा सके। इसमें अभिभावकों और अध्यापकों का भी सहयोग अपेक्षित है तभी छात्रों को निपुण बनाया जा सकता है। सहायक अध्यापक अंशु राय ने विस्तृत चर्चा करते हुए टीएलएम आदि के निर्माण पर जोर देते हुए खेल खेल में बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल देने पर चर्चा की।
वही अविनाश शाही कहा कि निपुण भारत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नवचार के माध्यम का भी प्रयोग किया जाए जिससे कि जल्द से जल्द निपुण भारत लक्ष्य की प्राप्ति हो सके बैठक के दौरान टीएलएम निर्माण आदि पर भी चर्चा की गई। दिनेश पांडेय,सत्यप्रकाश सिंह,अवधेश कुमार आदि ने सम्बोधित करते हुए जल्द से जल्द निपुण विद्यालय बनाने के क्रम में अपने अपने सुझाव दिये।इस दौरान अरविंद कुमार,तारा प्रसाद,दिनेश गुप्ता,अनीता यादव,अनामिका राय,प्रियंका विश्वक्रर्मा, दुर्गेश राय,अमृता जायसवाल सुधा पटेल आदि रहे।
No comments:
Post a Comment