Friday, January 13, 2023

सगड़ी उप निबंधक कार्यलय में चोरी का प्रयास।

सगड़ी उप निबंधक कार्यलय में चोरी का प्रयास।

पिछे के दरवाजें का ताला तोड़ कर रखे कबाड़खाना से लोहे का बक्सा व अन्य सामान चोरी।

चोरी सीसी फुटेज में रिकॉर्ड पुलिस ने की जांच।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी तहसील परिसर में स्थित उप निबंधक कार्यालय में चोरी का प्रयास पिछे का ताला तोडकर चारदीवारी के अंदर में रखा कबाड़खाना से लोहे का बक्सा व अन्य सामान चोरी सीसी फुटेज में हुई रिकार्ड तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि में 12:30 बजे उप निबंधक कार्यालय सगड़ी के पीछे का दरवाजा का ताला तोड़कर चारदीवारी में चोर घुस गया वही चारदीवारी के अंदर रखे कबाड़खाना से लोहे का बक्सा व अन्य जरूरी सामान चोर उठा ले गया। कार्यालय के अंदर चोर ने घुसने का प्रयास विफल हो गया। सुबह कार्यालय पहुंचने के बाद सगड़ी रजिस्टार कृपाशंकर ने जीयनपुर थाने पर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश अवस्थी व एसआई शंकर यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वही चोरी की घटना सीसी फुटेज में रिकॉर्ड हुई जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस ने जांच की। वही छः महीने पुर्व में भी वसीका नवीस का रखा पंखा चोर उठा ले गए थे। जीयनपुर थाना प्रभारी अवधेश अवस्थी ने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।

No comments:

Post a Comment