युवती के भगाने के आरोपी के घर जीयनपुर पुलिस ने नोटिस की चस्पा।
गांव में लाउडस्पीकर से घोषणा कर नोटिस कराई गई चस्पा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव में युवती के भगाने के आरोपी के घर जीयनपुर पुलिस ने 82 की नोटिस की चस्पा।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी युवती को भगाने के आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद हाजिर ना होने पर न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर एसआई रामगोपाल त्यागी ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे आरोपी शुभम मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा निवासी करैला के घर पहुंचकर लाउडस्पीकर से घोषणा करने के पश्चात नोटिस चस्पा की वही रामगोपाल त्यागी ने कहा कि आरोपी न्यायालय में हाजिर ना होने के बाद उनके घर पर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।इस दौरान महिला सिपाही रंजू, जयसिंह पटेल,मुशर्रफ सहित गांव के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment