Saturday, January 7, 2023

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल पर बिभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

स्व शारदा देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर कम्बल हुआ वितरित।

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल पर बिभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़ ।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बगहीडाड में स्थित 
वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल पर स्व शारदा देवी की पुण्यतिथि मनायी गयी। सर्वप्रथम वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक शिव गोविन्द सिंह ने दीप जलाकर व धूप दिखाकर माल्यार्पण कर नमन किया ततपश्चात श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माँ की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अन्त में जरूरतमंदों में कम्बल वितरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
गायत्री परिवार द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ करके स्व शारदा देवी की पुण्य तिथि मनायी गयी व श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। ज्ञात हो कि स्व शारदा देवी बहुत ही धर्मिक प्रवित्ति की थी दो बार चारों धाम की यात्रा के साथ ही तमाम साधु संतो का घर पर प्रसाद ग्रहण कराने के साथ ही दान पुण्य करती थी।
इसके साथ ही बनवासी छात्रावास में सभी बच्चों के साथ भोजन कर स्व शारदा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रम्हदेव सिंह,अरविन्द कुमार सिंह,प्रेम सागर सिंह,डॉ डी डी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment