जीयनपुर थाना पर एसआई राममिलन यादव का विदाई समारोह हुआ आयोजित।
वाराणसी जनपद में स्थांतरण पर विदाई समारोह आयोजित।
माल्यार्पण कर रामायण पुस्तक देकर की गई विदाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में तैनात एसआई राम मिलन यादव का बनारस में तबादला हो गया है। इनकी तैनाती जीयनपुर कोतवाली में 2021 के सितंबर माह में हुई थी। जिसके बाद शुक़वार को थाने में सभी कर्मचारियों ने मिलकर उनकी विदाई समारोह का आयोजन किया।
इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि एसआई राममिलन यादव के कार्यकाल से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे। इनका सरल स्वभाव सभी को आकर्षित करता है। सभी से मिलकर काम किया। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि चाहे दिवा गश्ती हो या रात्रि गश्ती राममिलन यादव हर समय ड्यूटी देने को तैयार रहते थे। विदाई समारोह में माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व रामायण पुस्तक देकर सम्मान किया। वही उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। एसआई राममिलन यादव ने कहा कि सेवा के दौरान सभी का सहयेाग मिला। जीयनपुर कोतवाली में मिले प्यार को हम भूल नहीं सकते। इस दौरान मौके पर एस एस आई देवेंद्र सिंह,एसआई मायापति पान्डेय,एसआई शंकर यादव, एसआई उमेश कुमार,दीवान महबूब आलम,सुखदेव यादव,मनोज कुमार,महिला कांस्टेबल पूजा यादव,ममता सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment