Monday, January 23, 2023

हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव में आंगनबाड़ियों को किया प्रशिक्षित।

हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव में आंगनबाड़ियों को किया प्रशिक्षित।

बाल्यावस्था की देख भाल एवं शिक्षा पर रहा विशेष ध्यान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र अजमतगढ़ पर हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम के तहत 150 आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकत्रियों को नवीन शिक्षा नीति के तहत प्रशिक्षित किया गया। जिसमें हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत इन आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षित करते हुए प्री प्राइमरी के तहत 3 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। जिससे कि आंगनबाडी या प्री प्राइमरी में पढ़ने वाले हजारों बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से इन बच्चों को जिन्हें बाल वाटिका के रूप से जाना और पहचाना जाता है खेल खेल में इन बच्चों को पढ़ना लिखना सिखाना है। जिससे कि निपुण लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से किया जा सके। इस दौरान 150 आंगनबाड़ी केंद्र के प्रभारियों को प्रशिक्षित किया गया जिससे कि आने वाले समय में बच्चों को शिक्षा दी जाए व ऐसी शिक्षा हो कि लक्ष्य की प्राप्ति तेजी से की जा सके। सरकार द्वारा नवीन शिक्षा नीति के तहत ऐसे बाल वाटिका के बच्चों को पढ़ना लिखना सिखा कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है जिससे कि आगे चलकर तेजी से अग्रसर हो सके और नर्सरी के बच्चों को पीछे छोड़ सके। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण में जो कुछ भी आप सीखे अपने बच्चों को समझाने और पढ़ाने का प्रयास करें जिससे कि 3 वर्ष 5 वर्ष के बच्चों को लक्ष्य की प्राप्ति कराई जा सके। परियोजना अधिकारी उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि आप सभी को बाल वाटिका के बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें निपुण बनाना है। जिससे कि आगे चलकर उन्हें गणित और भाषा का बेहतर ज्ञान प्राप्त हो सके और आने वाले समय में उन्हें किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो सके।इस दौरान एसआरजी जयशंकर सिंह राम बदन यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू जायसवाल शिक्षक नेता राजमणि शर्मा लीला शर्मा अनिल मिश्रा संजय यादव दिनेश कुमार पांडे विमल प्रकाश कमलनयन यादव,अवधेश यादव आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment