Monday, January 23, 2023

गायत्री परिवार के प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर क्षेत्राधिकारी ने किया सम्मानित।

गायत्री परिवार द्वारा बाल विकास प्रतियोगिता हुई आयोजित।

प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर क्षेत्राधिकारी ने किया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री परिवार के द्वारा बाल विकास प्रतियोगिता आयोजित जिसमें प्रतिभागी छात्राओं को क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।
जानकारी के अनुसार लाटघाट बाजार के गायत्री मंदिर पर गायत्री परिवार के द्वारा सोमवार को बाल विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आधा दर्जन विद्यालयों के लगभग 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया भाषण,चित्रकला,गीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने हिस्सा लिया वही विजई बच्चों को क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने उत्साहवर्धन करते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिनमें मुख्य रूप से आर्यन सिंह, सृष्टि यादव,साध्वी बरनवाल,श्रेया यादव आदि दर्जनों मेधावियों को सम्मान पत्र देते हुए सौम्या सिंह ने बाल विकास प्रतियोगिता की प्रशंसा की वही छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम कराने पर बल दिया। गायत्री पीठ के मुख्य संचालक रणविजय सिंह सहित अभिषेक सिंह,आनंद सिंह,मनोज शाही,अशोक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment