Thursday, January 5, 2023

मनिकाडीह ग्राम प्रधान ने चट्टी चौराहों पर जलवाए अलाव।

मनिकाडीह ग्राम प्रधान ने चट्टी चौराहों पर जलवाए अलाव।

मनिकाडीह ग्राम सभा में गांव चट्टी चौराहे पर जलाए जा रहे अलाव।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए उपजिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम प्रधान ने जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए उप जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम प्रधान मनिकाडीह मुनिराज प्रजापति ने जगह-जगह गांव व चट्टी चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की। जिसके लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह के निर्देश पर सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजस्व कर्मियों को तैनात किया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान व राजस्व कर्मी मिलकर गांव व चट्टी चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहे हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मनिकाडीह गांव व बाजार में ग्राम प्रधान मुनिराज प्रजापति व राजस्व कर्मी जगह जगह कड़ाके की ठंड को देखते हुए अलाव जलवाए। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। वही गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अलाव जलने से जहां राहत ली।वही ग्राम प्रधान मुनिराज प्रजापति ने अपने गांव क्षेत्र में ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वही अलाव जलाने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। इस दौरान मुख्य रूप से सुमन, सुभावती,शिवपूजन,धर्मावती, बबलू प्रजापति,लालजी प्रजापति,रामनयन चौहान इत्यादि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment