Thursday, January 5, 2023

राजेन्द्र बर्तन स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का नुकसान।

राजेन्द्र बर्तन स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का नुकसान।

घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड व नगर पंचायत की जल निगम ने आग पर पाया काबू।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा के नया चौक पर स्थित राजेन्द्र बर्तन स्टोर में बुधवार की रात्रि में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बर्तन की दुकान में रखे सामान जलकर खाक हो गये। लगभग 15 लाख रुपए का हुआ नुकसान। घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और नगर पंचायत जल निगम ने आग पर पाया काबू। जानकारी के अनुसार रणजीत कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी महादेव नगर की अजमतगढ़ कस्बा में नया चौक पर राजेंद्र बर्तन स्टोर की दुकान है। बुधवार की रात्रि 7:00 बजे दुकान बंद कर के अपने घर चले गए घर पहुंचने के बाद रात्रि 9:00 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली भागकर जब तक पहुंचे दुकान में आग भीषण रूप धारण कर लिया वही आग पर काबू पाने के लिए अजमतगढ़ नगर पंचायत जल निगम की गाड़ी व आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत की वही जीयनपुर पुलिस ने पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तबतक स्टोर में रखा स्टील,एल्यूमीनियम,फाइबर, प्लास्टिक,पीतल,फूल के बर्तन,कुर्सी आदि रखे हुए बर्तन व सामान जलकर राख हो गए। वहीं गुरुवार की सुबह राजस्व कर्मी राकेश पान्डेय ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। जिसमें 13 लाख 50 हजार रुपए का सामान जलकर खाक हो गया था। वही सुशील श्रीवास्तव निवासी सोकहना आईमां के मकान में दुकान थी लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। रणजीत कुमार ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया वही प्रार्थना पत्र में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की बात कहीं।

No comments:

Post a Comment