कार्यो में लापरवाही पर एक दर्जन से ऊपर कार्यकत्रियों को फटकार।
दुबारा यदि लापरवाही हुई तो होगी कठोर कार्यवाही।
गृह भ्रमण के दौरान बच्चो के स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत 289 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को वजन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के कुल 20,000 हजार बच्चों का वजन और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जहां। ब्लॉक के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर कुल 22500 बच्चे रजिस्टर में अंकित है। जिसमें से 450 मैंम बच्चे एवं 200 सैम बच्चों का बेहतर तरीके से देखभाल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ एक दर्जन से ऊपर आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियो और सुपरवाइजरो को जमकर फटकार लगाते हुए परियोजना अधिकारी उमेश चंद्र पान्डेय ने चेतावनी दी कि यदि पुनः इस तरह की लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं मानदेय सहित अन्य मद रोके जा सकते हैं। वही जनवरी माह में 6 माह से अधिक वर्ष के उम्र के बच्चों को अन्नप्राशन 13 दिसंबर को कराए जाने एव 27 जनवरी को 3 माह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई किए जाने के जानकारी जुटाने और ऐसे लोगों की बराबर देखभाल करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान गृह भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण नियमित टीकाकरण की जानकारी एवं वजन की जानकारी करने और उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए निर्देश दिए गए एवं कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया कि पोषण ट्रैकर पर फिटिंग अवश्य किए जाएं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कुछ कार्यकत्रियो द्वारा वजन करने के बाद मुख्य रजिस्टर पर फील्डिंग नहीं करने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए जमकर फटकार लगाई और चेतावनी दी। वजन दिवस के अवसर पर समस्त केंद्रों पर वजन दिवस का आयोजन किया जाय जिससे कि बच्चों की बेहतर देखभाल सही समय पर और गर्भवती महिलाओं के देखभाल की जा सके। कार्यकत्रियों को फटकार लगाए जाने को लेकर अन्य केंद्रों के कार्यकत्रियों पर कार्यवाही की सूचना पर अन्य केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में परियोजना अधिकारी उमेश चंद्र पान्डेय ने बताया कि जिस तरह से कार्यकत्रियों द्वारा सरकारी कार्यों में लापरवाही बरत रही हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।आज उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इस दौरान सुपरवाइजर उषा वर्मा,निर्मला सिंह,आशा देवी,कमला देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में बीना तिवारी,रीता तिवारी,कुसुम,लीला शर्मा आदि मौजूद थी।
No comments:
Post a Comment