बन्द घर मे नकदी सहित लाखो का जेवर उठा ले गए चोर ।
पीड़ित मुम्बई में रहकर करता है कारोबार ।
पुलिस को दी गयी तहरीर जांच में जुटी पुलिस ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के महुला बाजार में बंद घर में नगदी सहित लाखों के जेवर ताला तोड़कर चोर उठा ले गए।
वही पीड़ित गोविंद प्रसाद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय गणेश प्रसाद गुप्ता मुंबई में रहकर कारोबार करता है। सोमवार को घर आया तो नीचे से लेकर ऊपर तक के मकान जिसमें कीमती सामान जेवर कपड़ा बर्तन आदि रखा हुआ था। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर व अलमारियों का ताला चटका कर काफी मात्रा में सामान उठा ले गए। गोविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मेरा अगस्त महीने में बाजार में सड़क पार करते हुए दुर्घटना हो गई जिसमें में गंभीर रूप से घायल हो गया एवं एक व्यक्ति की मौत हो गई में इलाज के लिए 27 अगस्त को अचानक मुंबई चला गया। जबकि मेरे घर 8 फरवरी 2023 को लड़की की शादी है।जिससे सारा सामान यहीं पर छोड़कर हम लोग मुंबई चले गए। 3 दिसंबर को सूचना मिली कि मेरे घर चोरी हो गई है हम लोग भाग कर घर पहुंचे तो मेरे घर में सब कुछ लुट चुका था। जिसमें एक लाख रुपया नगद,एक जोड़ी कंगन,4 चूड़ी,दो करधन,दो मंगलसूत्र,एक हार,4 अंगूठी, एक ब्रेसलेट,एक पायल,तीन पाव जेब,तीन हाथ पलानी,3 कनफूल आदि सामान चोर उठा ले गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पर अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वही पीड़ित के घर में सारा सामान कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े हैं और ताले तोड़कर इधर-उधर फेंक दिए गए। एक दरवाजा भी लोहे का कटर से काटा गया है। पीड़ित काफी परेशान होकर महुला चौकी पर तहरीर दिया पर अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि सूत्रों की मानें तो पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। वही एसओ रौनापार कौशल पाठक ने कहा कि किसी प्रकार की अबतक कोई जानकारी नही है। उधर पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने के लिए इधर-उधर काफी भागदौड़ कर रहा है।
No comments:
Post a Comment