हनुमान नगर इंटर कॉलेज में क्षत्रिय महासम्मेलन का हुआ आयोजन।
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध क्षत्रिय महासम्मेलन लडेंगा लडाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के परमहंस इंटर कॉलेज देवपुर कमालपुर हनुमान नगर पर सोमवंशीय क्षत्रिय महासम्मेलन का हुआ आयोजन सैकड़ों क्षत्रिय युवकों ने एकत्रित होकर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने की प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 10 बजे से 2 बजे तक परमहंस इंटर कॉलेज देवपुर कमालपुर हनुमान नगर पर सोमवंशी छठी मां सम्मेलन के आयोजन के दौरान 36 गांव के सैकड़ों की संख्या में क्षत्रियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह व महामंत्री सिद्धार्थ नाथ शाही ने सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होनें सामाजिक कुरीतियों दहेज प्रथा भ्रूण हत्या दुष्कर्म जैसे ज्वलंत मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने व इनके विरुद्ध लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह व पिंटू सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनार्दन सिंह,राज बहादुर सिंह,वीरेंद्र सिंह,विजय शंकर सिंह,सनी सिंह,मनीष सिंह,मंगल सिंह,सतीश सिंह,निर्भय सिंह,संदीप सिंह,श्रीनिवास रिंकू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment