Sunday, December 25, 2022

तीन ठगबाज को जीयनपुर पुलिस ने 40 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार ।

तीन ठगबाज को जीयनपुर पुलिस ने 40 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

तीन ठगबाज चोरी की बाइक व तमंचा के साथ गिरफ्तार।

शुक्रवार की शाम को 48 हजार रुपये की की थी ठगी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट चौक से जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पान्डेय ने पुलिस टीम के साथ चोरी की बाइक और तमंचा,कारतूस व 14 गड्डी नोट के साथ तीन को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4:00 बजे रामगढ़ नहर पर अर्जुन नायक पुत्र कोदई नायक निवासी बनकटा थाना रौनापार को बुलाकर देवराज यादव पुत्र सुदर्शन यादव निवासी बीबीपुर, संतोष पुत्र बद्री निवासी रामगढ़ थाना जीयनपुर व धनंजय पुत्र लालमन निवासी बनकटा थाना रौनापार ने अर्जुन से 48 हजार रुपये को भारतीय मनोरंजन करेंसी की गड्डी पकड़ाकर उनके साथ ठगी की जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनके ₹48000 लेकर तीनों फरार हो चुकी थे। जिसके बाद जीयनपुर थाने पर पहुंचकर शिकायत की जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने लाटघाट चौक पर लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग सुबह 6:00 बजे कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रौनापार की तरफ से घोसी जा रहे एक बाइक पर तीन सवार हैं जो ठगी का कार्य करते हैं। लाटघाट चौक पर जीयनपुर पुलिस ने तीनों को बाइक के साथ रोका जहां उनके पास से जांच के दौरान एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस चोरी की बाइक व उनके पास से 14 गड्डी भारतीय मनोरंजन करेंसी की गड्डी बरामद हुई। तीनों आरोपियों को रविवार की सुबह 6:30 बजे आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तीनों ठगबाज को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment