इकलौते पुत्र की दुर्घटना में मौत परिवार में मचा कोहराम।
बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बागखालिस बाजार के पूर्व पेट्रोल पंप के पास बाइक व कार में हुई टक्कर इलाज के दौरान बाइक सवार इकलौते पुत्र की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बागखालिस बाजार के पूर्व पेट्रोल पंप के समीप शनिवार के दिन में 2:00 बजे आजमगढ़ से निमंत्रण देकर बाइक से घर वापस आते समय हिमांशु सिंह पुत्र धर्मराज सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी समता नगर की अनियंत्रित तेज रफ्तार कार जो गोरखपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रही थी ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात्रि 10:00 बजे जिनकी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस ने उनके चचेरे भाई अभिषेक सिंह की सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मौत की सूचना पर परिवार व जीयनपुर कस्बे शोक की लहर दौड़ पड़ी उनके घर पर सैकड़ों की संख्या में संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक हिमांशु सिंह कि एक वर्ष पूर्व आरती से विवाह हुआ था जिनके पास एक-दो माह की छोटी बच्ची है मृतक अपने माता-पिता की इकलौता पुत्र था इससे बड़ी दो बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है। वही निधि कंपनी में कार्य कर अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। उनकी पत्नी आरती और माता संध्या देवी व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment