Saturday, December 10, 2022

थाना समाधान दिवस पर 9 प्रार्थना पत्र आए मौके पर 4 का निस्तारण।

थाना समाधान दिवस पर 9 प्रार्थना पत्र आए मौके पर 4 का निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने की जनसुनवाई कूल 9 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 4 का निस्तारण किया गया। शनिवार को जीयनपुर कोतवाली पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मानवेंद्र सिंह ने सुबह 10:30 बजे जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र में राजस्व कर्मी को बुलाकर जानकारी ली। वही त्वरित रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेजा गया। थाना समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्रों के रजिस्टर का अवलोकन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार ने प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए थाना समाधान दिवस पर कुल 9 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित रहे। वही मौके पर 4 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर मुख्य रूप से जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,एस आई उमेश कुमार,राजस्व विभाग में राकेश कुमार पान्डेय, रामसागर सोनी,गरिमा गौड़ सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment