Thursday, December 1, 2022

जैश पब्लिक स्कूल केशवपुर अंजान शहीद में मनाया गया वार्षिक उत्सव।

जैश पब्लिक स्कूल केशवपुर अंजान शहीद में मनाया गया वार्षिक उत्सव।

विद्यालय में वार्षिक उत्सव पर विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित जैश पब्लिक स्कूल केशवपुर अंजान शहीद में वार्षिक उत्सव पर विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी व मेला बच्चों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में लगाया गया था। जिसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रूसिया ने फीता काटकर उद्धघाटन किया।विद्यालय प्रांगण में मौजूद विज्ञान प्रदर्शनी व झांकियों का निरीक्षण कर छात्र व छात्राओं से जानकारी ली। इस दौरान बच्चों एवं अध्यापकों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया को प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया गया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक मिर्जा महफूज बेंग व प्रधाना ध्यापिका अंजली सिंह का उत्साह बढ़ाते हुए धन्यवाद दिया और साथ ही सभी बच्चों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक ने भी मौजूद सभी लोगों का उत्साह बढ़ाया और साथ ही विद्यालय के अध्यापक रिंकू,ज्वाला,रवि सिंह, जहांगीर व डायरेक्टर असद बैग सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment