Thursday, December 1, 2022

चुनावी रंजिश में दिन दहाड़े गोली मारकर प्रधानाध्यापक की हत्या।

चुनावी रंजिश में दिन दहाड़े गोली मारकर प्रधानाध्यापक की हत्या।

स्कूल जाते समय प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या।

पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव।

कई पहलुओं से होगीं जांच,अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा (गोड़इत पट्टी )गांव निवासी संजय यादव पुत्र राजबली यादव उम्र लगभग 46 साल सुबह घर से विद्यालय के लिए जा रहे थे कि जीयनपुर थाना क्षेत्र के बाईपार गाँव के भठ्ठे के पास पीछे से एक बाइक पर दो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। गोली कमर के ऊपर लगी बताई जा रही है। जिससे वह बाइक से लगभग 100 मीटर तक भागे और वहीं गिर गए। आस पास खेतो में काम कर रहे लोग शोर मचाये तो बदमाश मनिकाडीह की तरफ भाग निकले। शोर सुनकर  प्राथमिक विद्यालय बाईपार से हेडमास्टर हरिकेश यादव जो उनके परिचित थे मौके पर पहुंचे और ऑटो से लादकर रामगढ़ चौक पर ले आए वहां एंबुलेंस पहुंची और आजमगढ़ के सिधारी प्राइवेट हॉस्पिटल पर ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय यादव हरैया ब्लाक के अखईपुर कम्पोजिट विद्यालय पर प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। जब सुबह घर से लगभग 8:30 बजे निकल कर स्कूल जा रहे थे कि बाईपार भट्टे के समीप लगभग 09 बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वही मौके पर पहुंचे कप्तान अनुराग आर्य और फॉरेन्सिक टीम व एसपी ट्राफिक सुधीर जायसवाल ने कई पहलुओं से जांच में जुट गए। मृतक की तीन पुत्रियां मनीषा,महिमा दोनों विवाहित है और मीनाक्षी एवं पुत्र आकाश,पत्नी उषा देवी और माता सितमी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता राजबली यादव पूर्व में कई बार गांव के प्रधान रह चुके हैं।मृतक संजय यादव दो भाइयों में सबसे बड़े जो प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत रहे। वही पूरे घर की जिम्मेदारी निभा रहे थे मौत के बाद घर परिवार व गांव में कोहराम मच गया उनके छोटे भाई शैलेश यादव ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर वर्तमान प्रधान के पति वीरेंद्र यादव उर्फ डब्लू यादव व छोटा भाई बृजेश यादव और उनके पिता मेवालाल यादव पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया। जीयनपुर पुलिस ने हत्या व 7 सी एल ए एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। वही जीयनपुर,रौनापार,बिलरियागंज,महराजज,कप्तानगंज,सिधारी,कंधरापुर,दो प्लाटून पीएसी गांव में लगा दी गयी है। जो मृतक के घर से आरोपी प्रधान के घर तक चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।कोई भी घटना के विषय में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने टीम गठित कर दी है।

No comments:

Post a Comment