Thursday, November 17, 2022

जीयनपुर व महाराजगंज नगर पंचायत में पॉलिथीन जांच का चला अभियान।

जीयनपुर व महाराजगंज नगर पंचायत में पॉलिथीन जांच का चला अभियान।

महाराजगंज नगर पंचायत में वसूला गया 20 हजार रुपये जुर्माना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर व महाराजगंज नगर पंचायत में पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाकर जांच की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने महाराजगंज नगर पंचायत में 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला तो वही जीयनपुर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव के नेतृत्व में दुकानों व  ठेला पर अभियान चलाकर जांच की गई। इस दौरान उन्होंने 3 किलो पॉलिथीन जप्त की व 2 हजार रुपये जुर्माना वसूला वहीं दर्जनों दुकानदारों को चेतावनी दी गई की पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई।

No comments:

Post a Comment