Thursday, November 17, 2022

112 नंबर पुलिस में तैनात दिवान की घर पर हार्ट अटैक से मौत।

112 नंबर पुलिस में तैनात दिवान की घर पर हार्ट अटैक से मौत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई खास ग्राम निवासी हरिलाल राम पुत्र स्व0 झुरी उम्र लगभग 53 वर्ष 112 नंबर पर पोस्ट थे। 15 नवंबर बलिया में ड्यूटी के दौरान तबियत खराब होने पर छुट्टी लेकर घर आये थे कि बीती रात अचानक उनकी तवियत अधिक खराब होने पर हार्ट अटैक से मौत हो गयी जो जनपद बलिया के हल्दी थाना पर 112 नंबर पर तैनात थे। बुधवार की बीती रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ने पर जब तक परिजन अस्पताल ले जाते कि उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव को परिजनों के आग्रह पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां उनका पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी शकुंतला देवी और तीनों लड़को का रो रो कर बुरा हाल है।शव का दाह संस्कार दोहरीघाट सरजू तट पर कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment