Saturday, October 1, 2022

दुर्गा पूजा पंडाल समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन कर बिजली का खंभा व तार हटाने की की मांग।

दुर्गा पूजा पंडाल समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन कर बिजली का खंभा व तार हटाने की मांग।

दुर्गा पंडाल के पास से विद्युत खंभा व तार हटाने के लिए किया प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में ओम दुर्गा पूजा समिति के पांडाल के समीप विद्युत खंभा तार हटाने के लिए मूर्ति पांडाल के सदस्यों ने तहसील पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बा के आजमगढ़ मार्ग पर दशहरा पर्व पर ओम दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा प्रतिमा की स्थापना हर वर्ष की भांति की जा रही है। जिस के समीप विद्युत खंभा लगा हुआ है वही उसका तार भी पंडाल के समीप से होकर गुजरात है। जिस को हटाने के लिए पूर्व में विद्युत विभाग से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है।पर अभी तक विद्युत तार हटाने के लिए विद्युत विभाग गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर जीयनपुर ओम दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने शनिवार को सगड़ी तहसील पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर विद्युत खंभा हटाने की मांग की वही उप जिलाधिकारी सगड़़ी ने प्रार्थना पत्र विद्युत उपखंड अधिकारी अखिलेश यादव को सौंपा व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य रूप से सरवन मद्धेशिया,शुभम मद्धेशिया,अरुण जायसवाल,राजकुमार,धनंजय, जगदीश जायसवाल,ऋषि, आशीष सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment