Saturday, October 1, 2022

मालटारी महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में सड़क जाम कर की नारेबाजी।

मालटारी महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में सड़क जाम कर की नारेबाजी। 

पीने के पानी को लेकर सड़क पर उतरे छात्र प्राचार्य के आश्वासन के बाद माने छात्र।

2 घंटे तक सड़क पर जमकर की नारेबाजी कालेज प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय के दर्जनों की संख्या में कालेज प्रशासन की व्यवस्था को लेकर महाविद्यालय के गेट के सामने सड़क पर जमकर छात्रों ने की नारेबाजी कालेज प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे 2 घंटे बाद प्राचार्य के आश्वासन पर माने छात्र।
जानकारी के अनुसार शनिवार को मालटारी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने कालेज प्रशासन के विरुद्ध विद्यालय की व्यवस्था को लेकर छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय के गेट के सामने सड़क पर 12:00 बजे बैठ गए इस दौरान छात्रों ने कालेज प्रशासन के विरुद्ध कालेज प्रशासन मुर्दाबाद,हमारी मांगे पूरी करो छात्र एकता जिंदाबाद की जमकर नारेबाजी की वही सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर छात्रों से वार्ता की छात्रों ने कालेज के अंदर स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। वहीं महाविद्यालय का आरो खराब है,विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए टूर व बीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम, परिचय पत्र की फीस व लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठाए प्राचार्य को संबोधित ज्ञापन सौंपा वही प्राचार्य सुचिता श्रीवास्तव जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पान्डेय के साथ बच्चों के बीच पहुंची जहां उन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद छात्र छात्राओं ने सड़क से जाम हटा लिया। इस दौरान सौरभ प्रताप सिंह,सुमित चौबे,अभिषेक सिंह, अवनीश यादव,गुलशन कुमार, विशाल कुमार,मनीष सोनकर, अजय कुमार,अरुण यादव सहित दर्जनों की संख्या में छात्र और छात्रा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment