Wednesday, September 14, 2022

जिया के परिवार व गांव में हर्ष एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई।

जिया राय के भारतीय टीम में चयन पर घर से लेकर ननिहाल तक बंटी मिठाई।

जिया के परिवार व गांव में हर्ष एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी पैरा तैराक जिया राय का भारतीय तैराकी टीम में 200 मीटर 800 मीटर 15 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी ऑस्ट्रेलिया के ब़ेसवन के लिए चयन होने पर उनके पैतृक निवास स्थान पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। वही उनके घर पर उनके बाबा सुभाष राय दादी राधिका राय चाचा विपिन राय को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा वही उनके ननिहाल वैष्णव नगर ब्रह्मस्थान आजमगढ़ पर भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।वही उनके घर पर नाना जयप्रकाश राय नानी उमा राय मामा अंशुमान और बुआ आशा राय को बधाई देने वाले लोगों का ताता लगा रहा। इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment