Wednesday, September 14, 2022

राष्ट्रीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता के लिए 36 बालिकाओं का हुआ चयन।

राष्ट्रीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता के लिए 36 बालिकाओं का हुआ चयन।

राष्ट्रीय बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता में वाराणसी का रहा दबदबा।

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बालिका खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नवोदय विद्यालय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता का रंगारंग हुआ समापन कुल 264 छात्राओं में से 36 छात्राओं का राष्ट्रीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता में हुआ चयन।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के नवोदय विद्यालय की रीजनल स्तरीय चयनित 264 खिलाड़ी राष्ट्रीय बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है जिसमें खो-खो प्रतियोगिता को 8 क्लस्टर में विभाजित किया गया था। वाराणसी ए, वाराणसी बी,लखनऊ ए, लखनऊ बी , आगरा ए,आगरा बी, हरिद्वार ए, हरिद्वार बी राष्ट्रीय स्तर बालिका खो-खो प्रतियोगिता में चयन के लिए हिस्सा ले रही हैं। जिसमें अंडर फोर्टीन,अंडर 17, अंडर 19 बालिका खो खो खेल में प्रत्येक वर्ग से 12-12 बालिका खिलाड़ियों का कुल 36 बालिका खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में वाराणसी का दबदबा रहा जिसमें प्रमुख रूप से आजमगढ़ की छात्राओं का राष्ट्रीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता में चयन किया गया 2 दिन के खेल के उपरांत नवोदय विद्यालय के सभागार में शाम 3:00 बजे से रंगारंग समापन किया गया। इस दौरान अंबेडकर विद्यालय के प्राचार्य अजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस दौरान नवोदय विद्यालय जीयनपुर के प्राचार्य शशिकांत राय ने सभी का आभार व्यक्त किया खेल के दौरान खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ खेल शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शशिकांत राय ने वही संचालन राजेश मिश्रा ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में एम आलम मऊ के प्राचार्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment