अपनी मांगों के समर्थन में कृषि विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन।
कृषि कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर मनाया विरोध सप्ताह।
काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर कार्य में जुटे रहे कृषि विभाग के कर्मचारी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कृषि विभाग के कर्मचारी अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर वेतन विसंगति की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान के सत्यापन में जुटे रहे।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कृषि विभाग के कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आहवाहन पर आंदोलन के दूसरे चरण 12 सितंबर से 17 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध सप्ताह मनाने व 17 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपने के निर्देश पर कृषि विभाग के सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। वही पूरे दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के सत्यापन में काली पट्टी बांधकर कार्य करने में जुटे रहे वहीं जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन के तीसरे चरण में 1 अक्टूबर से मुख्यालय पर रहकर कृषि विभाग के विभागीय कार्य का पूर्ण बहिष्कार संघ करेगा। कृषि विभाग के सगड़ी तहसील पर चारों ब्लॉक के कृषि विभाग के सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर सत्यापन कार्य में जुटे रहे। जिनमें मुख्य रुप से राजकुमार यादव,ओमप्रकाश, राकेश खरवार,राम अवतार, नरसिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment